-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Santosh Deshmukh Murder Case Filed Against Dhananjay Munde Manoj Jarange Appealed
Santosh Deshmukh Murder Case: मुंडे के खिलाफ दर्ज होगा मर्डर केस! मनोज जरांगे ने की अपील, सुरेश धस को बनाया निशाना
- Written By: प्रिया जैस
Santosh Deshmukh Murder Case: बीड जिले में संतोष देशमुख हत्याकांड का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरम हो गया है। इस मामले में अब आरोपियों ने अपना गुनाह कबुल कर लिया है। इस पर मनोज जरांगे ने मुंडे-धस को निशाना बनाया।

मनोज जरांगे और धनंजय मुंडे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में चल रही सुनवाई में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी सुदर्शन घुले, जयराम चाटे और महेश केदार ने पुलिस पूछताछ में देशमुख की हत्या की बात कबूल कर ली है। घुले ने यह भी बताया है कि उसने किस तरह अपने साथियों के साथ मिल कर इस हत्या को अंजाम दिया।
जांच के दौरान जब घुले ने हत्या के आरोप से इनकार किया तो पुलिस ने उसे अवाडा कंपनी के मैनेजर से फिरौती मांगने का वीडियो दिखाया। फिर उसका सारा काला चिट्ठा खुल गया और उसने सारी बात कबूल कर ली। सूत्रों से पता चला है कि घुले समेत अन्य 2 आरोपियों ने पुलिस के सामने देशमुख का अपहरण कर हत्या करने की बात मान ली है। हाल ही की में देशमुख हत्याकांड दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई थीं। सीआईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में देशमुख को दी गई घोर यातना से तस्वीरों को पेश किया था।
वीडियो में मिले ठोस सबूत
जिसमें सरपंच की था बेरहमी के साथ पिटाई के ठोस सबूत थे। इसके बाद ही कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए विवश होना पड़ा। आरोपियों के मुताबिक, संतोष देशमुख और गांव वालों ने अवाडा कंपनी परिसर में हमारी पिटाई की थी। उस दिन हमारे दोस्त का जन्मदिन था। देशमुख ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके हमें चुनौती भी दी, इस वजह से हम काफी गुस्से में थे। देशमुख अवाडा कंपनी से जबरन वसूली की प्रक्रिया में भी बाधा डाल रहे थे। उसके बाद देशमुख को रास्ते से हटाने के लिए 29 दिसंबर को विष्णु चाटे के कार्यालय में बैठक हुई, इसके बाद हम लोगों ने 9 दिसम्बर को देशमुख को किडनैप करने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे पाटिल ने फिर दी भूख हड़ताल की चेतावनी; 29 अगस्त की डेडलाइन से सरकार में हड़कंप
‘मराठों से दुश्मनी मोल न लें’, मनोज जरांगे की फडणवीस को चेतावनी और सरकार को अल्टीमेटम
तुकाराम मुंढे के तबादले की अटकलों पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी
मनोज जरांगे की बड़ी जीत, मराठा आरक्षण आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख देगी फडणवीस सरकार
मुंडे के खिलाफ भी दर्ज हो मर्डर केस – जरांगे
मराठा एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल ने कहा है कि देशमुख हत्या मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ भी मर्डर का केस दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देशमुख हत्या प्रकरण में मुंडे का भी अहम रोल है लेकिन उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। मुंडे के इशारे पर सरपंच की हत्या की गई थी। इसलिए वे धारा 302 के तहत आरोपी बन जाते हैं। जरांगे ने बीजेपी विधायक सुरेश धस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार के कुछ प्रतिनिधियों ने देशमुख मामले में हस्तक्षेप किया और मुंडे को बचाया है। उन्होंने दावा किया कि पवन चक्की कंपनी से 2 करोड़ की वसूली के अलावा देशमुख हत्या की
प्लानिंग मुंडे के बंगले पर रची गई थी। देशमुख मर्डर केस के आरोपियों में शामिल सुदर्शन घुले व विष्णु चाटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और साथ ही यह भी कहा है कि यह हत्या मुंडे के इशारे पर की गई है। इस हिसाब से मुंडे को भी 100 फीसदी आरोपी बनाया जाना चाहिए। सत्य कभी छिपता नहीं है। चाहे आप कितनी मी कोशिश कर लें। नियति उसे स्वीकार नहीं करती।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
धनंजय मुंडे भी एक संगठित अपराधी हैं। वसूली के पैसे में उनका भी शेयर होता था। ऐसे में मुंडे को नंबर एक आरोपी के रूप में नामित किया जाना चाहिए, जरांगे ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस और डीसीएम अजीत पवार को मुंडे को नहीं बचाना चाहिए। जरांगे ने कहा कि मुंडे ने ही मोर्चे निकलवाए, रास्ता रोको आंदोलन करवाया मेरी फोटो पर चप्पले मारने को कहा। उन्होंने मुंडे को चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे पीछे नहीं पड़ना, अगर आगे ऐसा किया गया तो मैं नहीं छोडूंगा।
Santosh deshmukh murder case filed against dhananjay munde manoj jarange appealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














