भाजपा पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश
Priyanka Chaturvedi Targets BJP: प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी में टूट की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा।
- Written By: अनन्या तिवारी
प्रियंका चतुर्वेदी (सोर्सः फाइल फोटो)
Shiv Sena (UBT) Rajya Sabha MP Priyanka Chaturvedi Slams BJP: शिवसेना (UBT) की राज्यसभा संसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया की सत्ताधारी दल केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रहा है। चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को कमजोर कर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश कर रहा है।
पार्टी टूटने की अटकलों को किया खारिज
एएनआई से बातचात के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी में संभावित टूट की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “जब भी एकनाथ शिंदे दिल्ली का दौरा करते हैं, हमारी पार्टी में टूट की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।”
एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग राजनीतिक हितों के लिए किया जा रहा है। चतुर्वेदी ने कहा, “ये एजेंसियां अब निष्पक्ष संस्थाओं की बजाय चुनावी राजनीति में बीजेपी की टूलकिट की तरह काम करती नजर आ रही हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
फसल बीमा से वंचित यवतमाल के किसानों ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
सरकार के विरोधियों पर एफआईआर
प्रियंका चतुर्वेदी कहा कि हाल के दिनों में कार्रवाई और एफआईआर मुख्य रूप से उन नेताओं और व्यक्तियों के खिलाफ की जा रही हैं, जो सत्ताधारी दल के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं। चतुर्वेदी ने दावा किया कि जनता यह समझ रही है कि देश की संस्थाओं और एजेंसियों के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़े:- महाराष्ट्र में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज कांड, शादी के एक महीने बाद पति को लगाया चूना, लाखों के जेवर लेकर फरार
यह है मामला
शिवसेना (यूबीटी) के भीतर राजनीतिक हलचल तेज है। पार्टी के कुछ सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलों के बीच संगठन स्तर पर लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं, पार्टी नेता संजय राउत हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस को समर्थन देने संबंधी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं।
सूत्रों और राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि शिवसेना (यूबीटी) के सात तक सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
