पंकजा मुंडे को कांग्रेस का खुला ऑफर, विजय वडेट्टीवार बोले- भाजपा छोड़ें, हम बनाएंगे पहली OBC महिला मुख्यमंत्री
Vijay Wadettiwar On Pankaja Munde: पंकजा मुंडे के राजनीति से संन्यास लेने वाले बयान के बाद सियासत तेज है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने उन्हें भाजपा छोड़कर पहली OBC मुख्यमंत्री बनने का न्योता दिया।
- Written By: आकाश मसने
विजय वडेट्टीवार व पंकजा मुंडे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vijay Wadettiwar Offer Pankaja Munde: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे द्वारा हाल ही में राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए जाने के बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। इस बीच, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए बड़ा दांव खेला है। महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने पंकजा मुंडे को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का खुला न्योता दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि यदि पंकजा यह कदम उठाती हैं, तो उनकी पार्टी उन्हें महाराष्ट्र की पहली ओबीसी (OBC) महिला मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरा समर्थन देने को तैयार है।
भाजपा में नहीं मिल रहा उचित सम्मान और न्याय
मंत्री पंकजा मुंडे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंकजा मुंडे और उनके परिवार ने पार्टी के निर्माण और विस्तार में बहुत बड़ा त्याग दिया है। लेकिन अगर उन्हें लगता है कि पार्टी में अब उन्हें उचित सम्मान, न्याय और उनके योगदान को महत्व नहीं मिल रहा है, तो इसी निराशा के चलते उन्होंने राजनीति से किनारे होने की बात कही होगी।
नागपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए विजय वडेट्टीवार ने पंकजा मुंडे से अपील की कि वह राज्य की एक बेहद मजबूत, जनाधार वाली और प्रभावशाली ओबीसी नेता हैं। ऐसे में उन्हें राजनीति से संन्यास लेने जैसा कड़ा कदम बिल्कुल नहीं उठाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
चने-फुटाने की तरह गली-नुक्कड़ पर बिक रहा ड्रग्स! नागपुर में एमडी और सिंथेटिक नशा बना बड़ा खतरा
E-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन
पानी मिलेगा ?… उधर कॉर्नर में रखा है, वहीं से ले लीजिए…नागपुर के होटलों में FDA नियमों की धज्जियां
यह भी पढ़ें:- भारत से इतना प्यार तो विदेश में क्यों रहते हो? आर माधवन-विवेक ओबेराय पर भड़के राज ठाकरे, PM मोदी के लिए ये बात
कांग्रेस में 100 फीसदी करेंगे स्वागत
कांग्रेस नेता ने पंकजा मुंडे को सलाह देते हुए कहा कि संन्यास लेने के बजाय उन्हें भाजपा का दामन छोड़कर खुले तौर पर ओबीसी समाज के अधिकारों और उनके नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए। वडेट्टीवार ने जोर देकर कहा कि अगर पंकजा मुंडे भाजपा छोड़कर ओबीसी समाज का नेतृत्व संभालती हैं, तो हमारी पार्टी उन्हें महाराष्ट्र की पहली ओबीसी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए हर संभव मदद करेगी और पूरा समर्थन देगी।
विजय वडेट्टीवार आगे कहा कि यदि पंकजा मुंडे भाजपा से बाहर आने का फैसला करती हैं, तो कांग्रेस पार्टी में उनका 100 प्रतिशत खुले दिल से स्वागत किया जाएगा और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।
