NEET और CBSE विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का केंद्र पर हमला, बोलीं- शिक्षा मंत्री को देना चाहिए इस्तीफा

Priyanka Chaturvedi Exclusive Interview: नीट-यूजी पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
Priyanka Chaturvedi Exclusive Interview With Navbharat
प्रियंका चतुर्वेदी नवभारत इंटरव्यू (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Priyanka Chaturvedi Exclusive Interview With Navbharat: यूबीटी की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नीट-यूजी पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

'नवभारत' से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने एक झटके में नोटबंदी कर काला धन, नकली नोट और आतंकवाद खत्म करने का दावा किया था वही अब पेपर लीक माफिया के सामने पूरी तरह वेबस नजर आ रही है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'जिन्होंने अन्ना हजारे का इंडिया अगेंस्ट करप्शन का दौर देखा है वो सीजेपी का दौर भी देखेंगे। हालांकि सीजेपी साथ हों या न हों, देश इस बात पर सहमत है कि भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को को इस्तीफा देना चाहिए,' नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि जिस प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के जरिए अर्थव्यवस्था बदलने का वादा किया वही अब शिक्षा व्यवस्था को संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

उनके उठाए गए मुद्दों में से 2 सीधे छात्रों के भविष्य से जुड़े हैं। पहला मुद्दा नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा और दूसरा सीबीएसई की चेकिंग प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी है। दोनों ही मामले शिक्षा मंत्रालय के अधीन आते हैं लेकिन दोनों जगहों पर हालात काबू से बाहर हैं। छात्रों पर इतना मानसिक तनाव है कि उनके करियर चॉइस पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रियंका ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 18-19 साल के बच्चे खुद सोशल मीडिया पर आकर बता रहे हैं कि सीबीएसई में कहां-कहां गड़बड़ी हुई है।

एक हैकर ने CBSE पोर्टल हैक कर दिखाया

19 साल के एथिकल हैकर ने सार्वजनिक रूप से दिखाया कि सीबीएसई का पोर्टल कितनी आसानी से हैक किया जा सकता है। वहीं एक अन्य छात्र ने खुलासा किया कि ओएसएम टेंडर नियमों को ताक पर रखकर एक खास कंपनी को दिया गया, जिससे उसी कंपनी को फायदा पहुंचा। इसके बावजूद शिक्षा मंत्रालय सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें खारिज कर रहा है उन्होंने कहा कि हाई पावर कमेटी की बैठक में नीट के प्रश्नपत्र को वायुसेना के जहाज से ले जाने पर चर्चा हो रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com