'पुराने वीडियो दिखाकर...', उद्धव-राज के गठबंधन पर आशीष शेलार का शायराना वार, पूछा- आज गले क्यों लगे?

Ashish Shelar Statement: महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव से पहले शिवसेना-MNS गठबंधन की आधिकारिक घोषणा हो गई है। ठाकरे भाइयों के साथ आने पर BJP नेता और मंत्री आशीष शेलार ने शायराना अंदाज में तंज कसा।
Ashish Shelar Taunt On Thackeray Brothers
आशीष शेलार व उद्धव के साथ राज ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Ashish Shelar Taunt On Thackeray Brothers: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनावों की घोषणा के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव को लेकर लंबे समय से जिस गठबंधन का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार सामने आ गया है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने मिलकर चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए गठबंधन की घोषणा करते हुए मुंबई, महाराष्ट्र और मराठी अस्मिता के लिए समर्थन मांगा।

‘मेयर मराठी ही होगा’ राज ठाकरे का दावा

गठबंधन की घोषणा के बाद राज ठाकरे ने भरोसा जताया कि मुंबई नगर निगम चुनाव में जीत शिवसेना–MNS गठबंधन की होगी और मुंबई का मेयर मराठी ही होगा। ठाकरे भाइयों ने मतदाताओं से अपील की कि वे इस गठबंधन को मराठी पहचान और मुंबई के हितों के लिए समर्थन दें।

मंत्री बावनकुले ने बोला हमला

ठाकरे भाइयों के इस कदम पर सबसे पहली प्रतिक्रिया भारतीय जनता पार्टी की ओर से आई है। BJP नेता और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने गठबंधन को भावनात्मक राजनीति करार देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सिर्फ भावनाओं के सहारे चुनाव नहीं जीते जा सकते। उन्होंने कहा कि मुंबई के लोग समझदार हैं। केवल देवेंद्र फडणवीस ही विकसित महाराष्ट्र और विकसित मुंबई का सपना साकार कर सकते हैं।

मंत्री बावनकुले ने आगे कहा कि हम सब मराठी हैं, क्या हम लंदन से आए हैं? महायुति में सभी मराठी हैं। इन्होंने सावरकर का अपमान किया है और मराठी लोगों का भी। ये लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं और उत्तर भारतीयों के खिलाफ भी बयान दे चुके हैं।

उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व छोड़ा: BJP का आरोप

बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने कभी जाति, धर्म या संप्रदाय के आधार पर राजनीति नहीं की और बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया। वहीं, उद्धव ठाकरे पर बालासाहेब की विचारधारा छोड़ने के कई उदाहरण होने का दावा किया। उन्होंने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे गुट का राजनीतिक आधार कमजोर हो चुका है और उनके कई नेता पहले ही शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं।

आशीष शेलार की शायराना तंज

इस बीच BJP नेता आशीष शेलार ने ठाकरे भाइयों के गठबंधन पर शायराना अंदाज में तंज कसा। उन्होंने पुराने भाषणों और बयानों की याद दिलाते हुए सवाल उठाया कि जब पहले अलगाव हुआ था, तो अब अचानक गले मिलने की जरूरत क्यों पड़ी। शेलार ने कहा कि अब मुंबईकर खुद पुराने वीडियो दिखा-दिखाकर सवालों का जवाब मांगेंगे।

चुनावी जंग और तेज होने के संकेत

शिवसेना-MNS गठबंधन और BJP की तीखी प्रतिक्रियाओं से साफ है कि BMC चुनाव से पहले सियासी तापमान और बढ़ने वाला है। आने वाले दिनों में गठबंधन बनाम महायुति की यह लड़ाई और तेज होती नजर आएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com