-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Mlc Membership At Risk Maharashtra Vidhan Parishad Election 2026 Updates
उद्धव ठाकरे की विधायकी पर संकट? महायुति की 235 की ताकत के सामने क्या बचा पाएंगे अपनी MLC सीट!
- Written By: आकाश मसने
Uddhav Thackeray News: उद्धव ठाकरे की विधान परिषद सदस्यता मई 2026 में समाप्त हो रही है। संख्या बल की कमी और महायुति के आक्रामक रुख ने ठाकरे की दोबारा जीत की राह को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Uddhav Thackeray MLC Seat: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है क्योंकि शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की विधान परिषद (MLC) सदस्यता पर तलवार लटकती नजर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उद्धव ठाकरे का मौजूदा कार्यकाल 13 मई 2026 को समाप्त होने वाला है। राज्य के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों और विधानसभा में पक्षीय संख्या बल को देखते हुए, ठाकरे के लिए दोबारा सदन में पहुंचना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
आंकड़ों के गणित बढ़ी ठाकरे की मुश्किलें
विधान परिषद की एक सीट जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को सदन में लगभग 29 से 30 मतों के कोटे की आवश्यकता होती है। हालांकि, शिवसेना (ठाकरे गुट) की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है क्योंकि उनके पास विधानसभा में केवल 20 विधायक हैं। इसका सीधा अर्थ यह है कि उद्धव ठाकरे को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए कम से कम 10 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी। यह समर्थन उन्हें केवल महाविकास अघाड़ी (MVA) के सहयोगियों कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) से ही मिल सकता है। लेकिन राज्यसभा और अन्य चुनावों को लेकर सहयोगियों के बीच चल रही खींचतान ठाकरे की राह में रोड़ा बन सकती है。
महायुति के पास भारी भरकम संख्या बल
दूसरी ओर, सत्ताधारी महायुति गठबंधन (भाजपा, शिंदे सेना और अजित पवार गुट) इस समय बेहद मजबूत स्थिति में है। महायुति के पास 235 से 237 विधायकों का ठोस समर्थन है। इस संख्या बल के दम पर महायुति आसानी से अपने 7 उम्मीदवारों को विधान परिषद में चुनकर भेज सकती है। इसके विपरीत, महाविकास अघाड़ी के पास माकपा और शेकाप जैसे छोटे दलों को मिलाकर भी केवल 48 से 50 विधायकों का बल है, जो उनकी अपनी सीटें बचाने के लिए भी नाकाफी साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
सचिन अहीर महायुति के समर्थन से निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के उपसभापति, उद्धव ठाकरे और MVA को बड़ा झटका
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
यह भी पढ़ें:- ‘नरेंद्र मोदी RSS से नहीं…’, प्रधानमंत्री को लेकर ये क्या कह गए संघ प्रमुख मोहन भागवत
विरोधियों के तीखे हमले
भाजपा और शिंदे गुट के नेताओं ने इस मुद्दे पर उद्धव ठाकरे को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता और राज्यमंत्री पंकज भोयर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में समन्वय की कमी है और बिना उनके सहयोग के ठाकरे का दोबारा चुना जाना असंभव है। उन्होंने यह भी कहा कि महायुति की सफलता सरकार के विकास कार्यों की पावती है। वहीं, शिंदे गुट के नेता उदय सामंत ने भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधान परिषद का चुनाव पूरी तरह आंकड़ों का खेल है और हमारे पास 237 विधायक हैं। सामंत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब आंकड़े सामने हों, तो किसी को भी व्यर्थ का “साहस” नहीं करना चाहिए।
अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की है कि क्या उद्धव ठाकरे खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे या पार्टी के किसी अन्य चेहरे को मौका देंगे। यदि वे खुद चुनाव लड़ते हैं, तो उन्हें कांग्रेस और शरद पवार को साधने के लिए बड़ी राजनीतिक सौदेबाजी करनी पड़ सकती है।
Uddhav thackeray mlc membership at risk maharashtra vidhan parishad election 2026 updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














