Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना विधायक गायकवाड़ के बिगड़े बाेल, कहा- राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपए देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह शिवसेना विधायक की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 16, 2024 | 06:34 PM

संजय गायकवाड़ (सोर्स: एक्स@sanjaygaikwad34)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राहुल गांधी की आरक्षण वाली टिप्पणी को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विरोधी खेमे ने नेता राहुल गांधी पर हमलावर हैं। अब शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी की आलोचना करते हुए विधायक की जुबान फिसल गई और कुछ ऐसा बाेल दिया कि अब उनकी पार्टी और सहयोगी दल उनके बयान से किनारा कर रहे हैं।

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपए देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह शिवसेना विधायक की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं। भाजपा राज्य में शिवसेना नीत सरकार में घटक दल है।

गायकवाड़ ने विवादास्पद बयान देने से पहले पत्रकारों से कहा कि ‘‘राहुल गांधी ने विदेश में कहा कि वह भारत में आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। इसने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया है।” उन्होंने कहा कि ‘‘अमेरिका की हालिया यात्रा पर राहुल गांधी ने आरक्षण खत्म करने के बारे में बात की। यह उस मानसिकता को दर्शाता है जो स्वाभाविक रूप से आरक्षण का विरोध करती है। राहुल गांधी की जीभ काटने वाले व्यक्ति को मैं 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को चुनावों में हरा दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

भ्रष्ट जनता पार्टी की सरकार ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी, राहुल गांधी ने गिनाईं BJP की ‘नाकामियां’

मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी: राहुल गांधी और उदित राज को कोर्ट का बुलावा, न्यायालय ने दिया नोटिस

राहुल गांधी ही ‘रॉल विंची’ हैं…कोर्ट में याचिकाकर्ता ने रखी दलीलें, जानें कोर्ट ने क्या कहा

यह भी पढ़ें:– पिता अजित के साथ बेटी शरद पवार गुट में, क्या है विधानसभा चुनाव के लिए आत्राम परिवार का गेम प्लान?

शिवसेना विधायक ने कहा कि ‘‘राहुल की टिप्पणियां लोगों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात हैं। मराठा, धनगर और ओबीसी जैसे समुदाय आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं लेकिन उससे पहले ही राहुल आरक्षण के लाभ खत्म करने के बारे में बात कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि ‘‘राहुल गांधी संविधान की किताब दिखाते हैं और फर्जी धारणा फैलाते हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी। लेकिन कांग्रेस की देश को 400 साल पीछे ले जाने की योजना है।”

भाजपा गायकवाड़ का समर्थन नहीं करती

चंद्रशेखर बावनकुले ने गायकवाड़ की टिप्पणियों से भाजपा को अलग किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं गायकवाड़ की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूंगा। हालांकि, हम यह नहीं भूल सकते कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यह कहते हुए आरक्षण का विरोध किया था कि इसका प्रगति पर असर पड़ेगा।”

भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ‘‘राजीव गांधी ने कहा था कि आरक्षण देने का मतलब बेवकूफों को समर्थन देना है। अब राहुल गांधी कहते हैं कि वह आरक्षण खत्म कर देंगे।” उन्होंने कहा कि ‘‘हम एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को जागरूक करेंगे तथा उन्हें नेहरू, राजीव गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणियों के बारे में जानकारी देंगे। बल्कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को इसके बारे में सोचना चाहिए।”

यह भी पढ़ें:– एससी में शामिल होगा धनगर समाज! मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयान से तेज हुईं अटकलें

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि ‘‘संजय गायकवाड़ समाज और राजनीति में रहने लायक नहीं हैं। हम देखना चाहते हैं कि क्या महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस गायकवाड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाते हैं।” कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने कहा कि ‘‘मैं ऐसे लोगों और टिप्पणियों की निंदा करता हूं। इन लोगों ने राज्य की राजनीति को बर्बाद कर दिया है।”

विवादों से पुराना नाता

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा विधानसभा सीट से विधायक गायकवाड़ विवादों में आए हैं। पिछले महीने एक पुलिसकर्मी का शिवसेना विधायक की कार धोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गायकवाड़ ने बाद में कहा था कि पुलिसकर्मी ने कार में उल्टी कर दी थी और बाद में अपनी मर्जी से गाड़ी साफ की थी।

गायकवाड़ ने फरवरी में दावा किया था कि उन्होंने 1987 में एक बाघ का शिकार किया था और उसका दांत उन्होंने अपने गले में पहन रखा है। इसके तुरंत बाद राज्य के वन विभाग ने बाघ के कथित दांत को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था तथा गायकवाड़ पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Shiv sena mla sanjay gaikwad gave a controversial statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2024 | 05:51 PM

Topics:  

  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.