अभिनेता शरद कपूर की मदद को आगे आए समाजसेवी राहुल गुप्ता, 10 वर्षों से कर रहे जरूरतमंदों की सेवा

Actor Sharad Kapoor: मुंबई में अभिनेता शरद कपूर और समाजसेवी राहुल गुप्ता की मुलाकात चर्चा में है। उन्होंने शरद कपूर को आर्थिक सहायता देने की पेशकश की थी, जिसे अभिनेता ने स्वीकार किया।
sharad kapoor rahul gupta financial help social service
अभिनेता शरद कपूर(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुंबई के पांच सितारा होटल में अभिनेता शरद कपूर और समाजसेवी राहुल गुप्ता की मुलाकात हुई।

  • राहुल गुप्ता के अनुसार, उन्होंने शरद कपूर को आर्थिक सहायता देने की पेशकश की, जिसे अभिनेता ने स्वीकार किया।

  • मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

Mumbai Social Worker: अभिनेता शरद कपूर और समाजसेवी राहुल गुप्ता की मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुई मुलाकात इन दिनों चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान होटल के वैलेट पार्किंग क्षेत्र के पास हुई इस मुलाकात में राहुल गुप्ता ने अभिनेता शरद कपूर को आर्थिक सहायता देने की पहल की। राहुल गुप्ता के अनुसार, उन्होंने यह मदद मानवीय संवेदना और सद्भावना के तहत की थी। उनका कहना है कि मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे किसी व्यक्ति की सहायता करना ही इंसानियत का असली अर्थ है।

राहुल गुप्ता के मुताबिक, शरद कपूर से मुलाकात के दौरान उन्होंने आर्थिक मदद की पेशकश की थी, जिसे अभिनेता ने स्वीकार किया और उनका आभार जताया। इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। राहुल का कहना है कि वीडियो शरद कपूर की जानकारी और सहमति से रिकॉर्ड किया गया था।

अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

इस प्रसंग के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अभिनेता की सहयोगी हेमा चौधरी की ओर से भी एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें आर्थिक सहायता वापस लिए जाने को लेकर सवाल उठाए गए। इस संबंध में राहुल गुप्ता ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा कि उनकी मंशा पूरी तरह मानवीय थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे मामले के तथ्यों को समझें।

sharad kapoor rahul gupta financial help social service
नागपुर के रेशमबाग मैदान में देश का पहला AI आधारित स्मार्ट शौचालय शुरू, नागरिकों को मुफ्त सुविधा

दस वर्षों से समाजसेवा का दावा

राहुल गुप्ता का दावा है कि वह पिछले दस वर्षों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उनके अनुसार, बिहार में गंभीर रूप से झुलसे एक बच्चे के उपचार के लिए उन्होंने चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में योगदान दिया। इसके अलावा असम, नेपाल और बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भी उन्होंने प्रयास किए हैं।

राहुल गुप्ता का कहना है कि समाजसेवा किसी धर्म, जाति या क्षेत्र तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति की परिस्थिति को समझकर उसकी मदद करना ही मानवता है। उनके अनुसार, किसी परेशान व्यक्ति के जीवन में उम्मीद जगाना और उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही समाजसेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

sharad kapoor rahul gupta financial help social service
जलापूर्ति बंद: नागपुर में दो दिन पानी की किल्लत, मनपा ने नागरिकों से पर्याप्त पानी जमा रखने की अपील की

शरद कपूर का पक्ष जानने का प्रयास

इस पूरे मामले में खबर की पुष्टि और अभिनेता का पक्ष जानने के लिए नवभारत की ओर से शरद कपूर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

राहुल गुप्ता का कहना है कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता करने की भावना को बढ़ावा मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, इंसान की पहचान उसके प्रचार या प्रसिद्धि से नहीं, बल्कि दूसरों के मुश्किल समय में किए गए सहयोग से होती है।