महाराष्ट्र की तर्ज पर गोवा में भी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि कक्ष शुरू, अब इलाज के लिए मिलेगी आर्थिक मदद

Goa News: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि कक्ष की शुरुआत की है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिलेगी।
Goa cm Dr. Pramod Sawant Launched Chief Minister Medical Assistance Cell
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि कक्ष की शुरुआत करते गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंतसोर्स: एक्स/@DrPramodPSawant
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गोवा में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता सेल लॉन्च किया गया।

  • गोआ के परिवारों को बड़े मेडिकल इलाज के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।

  • गोआवासी मेडिकल प्रक्रिया के खर्च का 30% या ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद ले सकते हैं।

Chief Minister Medical Assistance Cell Launched: महाराष्ट्र की तर्ज पर अब गोवा में भी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि कक्ष शुरू किया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने पणजी में इस कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि के मूल संकल्पक एवं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ओएसडी मंगेश चिवटे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस पहल से गोवा के आर्थिक रूप से कमजोर और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।

चिवटे की संकल्पना को मिली सफलता

इस योजना की परिकल्पना के पीछे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि के मूल संकल्पक एवं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ओएसडी मंगेश चिवटे की अहम भूमिका रही है। मंगेश चिवटे ने 17 मार्च 2015 को महाराष्ट्र के तत्कालीन और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि कक्ष शुरू करने की संकल्पना प्रस्तुत की थी।

महाराष्ट्र में इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती रही है। इसी मॉडल को अन्य राज्यों में भी लागू कराने के उद्देश्य से चिवटे प्रयासरत थे।

चिवटे ने गोवा के मुख्यमंत्री सावंत से की थी मुलाकात

इसी क्रम में उन्होंने कुछ महीने पहले गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मुलाकात कर राज्य में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि कक्ष शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री सावंत ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इसके बाद गोवा के बजट सत्र में इस पहल को मंजूरी मिली और अब इसे धरातल पर उतार दिया गया है।

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता सेल में कैसे करें आवेदन?

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि यह एक खास पहल है जो गोआ के परिवारों को बड़े मेडिकल इलाज के लिए आर्थिक मदद और मार्गदर्शन पाने में मदद करेगी। आवेदक http://goaonline.gov.in पर जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन फॉर्म योजना, सांख्यिकी और मूल्यांकन निदेशालय (DPSE) में भी उपलब्ध होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14524 पर कॉल करें।

Goa cm Dr. Pramod Sawant Launched Chief Minister Medical Assistance Cell
UPI पर नहीं लगेगा MDR चार्ज! कैट ने जताई खुशी, कहा- PM मोदी व सीतारमण के फैसले से छोटे व्यापारियों को राहत

मेडिकल प्रक्रिया के खर्च का 30% या ₹2 लाख तक की मदद मिलेगी

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि कक्ष शुरू होने से पात्र गोआवासी मेडिकल प्रक्रिया के खर्च का 30% या ₹2 लाख तक (जो भी लागू हो) की आर्थिक मदद ले सकते हैं, जिससे गंभीर बीमारियों और खास इलाज के आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिलेगी। यह मदद DDSSY के तहत मिलने वाले फ़ायदों के अलावा होगी।

DDSSY के तहत 2 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के साथ, हम गोआ मेडिकल कॉलेज, PHC, CHC, जिला अस्पतालों और सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि यह पक्का किया जा सके कि पैसे की कमी समय पर इलाज में रुकावट न बने।

Goa cm Dr. Pramod Sawant Launched Chief Minister Medical Assistance Cell
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे-आपत्तियों के लिए 26 अक्टूबर तक मौका

सहायता कक्ष को एक लाख रुपये का योगदान

लोकार्पण समारोह के अवसर पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ओएसडी मंगेश चिवटे की ओर से गोवा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि कक्ष को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह राशि आर्थिक रूप से कमजोर और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में सहायता के उद्देश्य से दी गई।

cm pramod sawant and mangesh chivate
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के साथ एकनाथ शिंदे के ओएसडी मंगेश चिवाटेसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि के माध्यम से हजारों जरूरतमंद मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मिली है। इसी कार्यप्रणाली के आधार पर गोवा में भी सहायता कक्ष शुरू होने से उन मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो आर्थिक अभाव के कारण बेहतर उपचार नहीं करा पाते।

इस सहायता कक्ष की शुरुआत को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने वाले मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com