- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Cm Medical Relief Fund Aid Beneficiaries Devendra Fadnavis Update
अकोला: जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि, साल भर में 536 मरीजों को मिले 4.36 करोड़
Akola News: अकोला जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 536 मरीजों को 4.36 करोड़ रुपये की चिकित्सा सहायता दी गई। 20 गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए यह निधि जीवनदायी साबित हो रही है।

Akola CM Relief Fund: सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से सहायता न प्राप्त कर पाने वाले पात्र और जरूरतमंद मरीजों के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि जीवनदायी साबित हो रही है। अकोला जिले में वित्तीय वर्ष 202526 के दौरान कुल 536 मरीजों को लगभग 4 करोड़ 36 लाख रुपये की आर्थिक मदद वितरित की गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदृष्टि से इस निधि की कार्यप्रणाली में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। जिला स्तरीय कक्ष की स्थापना, पेपरलेस आवेदन प्रक्रिया और त्वरित निपटारा जैसी पहलें की गईं। साथ ही सामंजस्य करार, क्राउड फंडिंग आदि माध्यमों से समाजसेवी अस्पतालों, धर्मादाय संस्थाओं और दाताओं का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।
इन सुधारों से पारदर्शिता बढ़ी है और सहायता वितरण की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। परिणाम स्वरूप अधिकाधिक पात्र मरीजों को समय पर आर्थिक मदद उपलब्ध हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
22 लाख छात्रों के भविष्य पर संकट! NEET पेपर लीक पर यवतमाल में विरोध; दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
यवतमाल में MD ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार, SUV से हो रही थी तस्करी; 5.39 लाख का माल जब्त
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर उठे सवाल: वर्धा में 46 डिग्री गर्मी के बीच बुजुर्गों को स्लीपर कोच में भेजने
20 गंभीर बीमारियों के लिए सहायता
इस निधि के अंतर्गत कुल 20 गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इनमें कॉक्लियर इम्प्लांट 2 से 6 वर्ष आयु, हृदय, यकृत, किडनी, फेफड़े, बोन मॅरो, हाथ व घुटने का प्रत्यारोपण, हिप रिप्लेसमेंट, कैंसर शल्यक्रिया, सड़क दुर्घटना, शिशु शल्यक्रिया, मस्तिष्क रोग, हृदय रोग, डायलिसिस, कैंसर कीमोथेरपी/रेडिएशन, अस्थि बंधन, नवजात शिशुओं के रोग, जलने वाले मरीज और विद्युत दुर्घटना पीड़ित शामिल हैं।
सामंजस्य करार से मदद का मार्ग प्रशस्त
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों से हाल ही में मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष, बीपीसीएल फाउंडेशन और टाटा मेमोरियल सेंटर के बीच बालक कैंसर उपचार हेतु सामंजस्य करार किया गया है। इस करार से सामाजिक दायित्व सीएसआर अंतर्गत विशेष निधि उपलब्ध होगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार सुलभ हो सकेगा।
- राज्य व जिले का आंकड़ा 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच राज्यभर में कुल 40,776 मरीजों को 333 करोड़ 6 लाख 81 हजार 500 रु. की चिकित्सा सहायता दी गई। इसी अवधि में अकोला जिले के 536 मरीजों को लगभग 4 करोड़ 36 लाख 54 हजार रु। की मदद वितरित की गई।
- मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि के माध्यम से अकोला जिले के सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक मदद मिली है।
- अधिकाधिक मरीजों तक उपचार पहुंचाने का प्रयास जारी
- अधिकाधिक मरीजों तक जीवनदायी उपचार पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सभी जरूरतमंद मरीज टोलफ्री क्रमांक 1800 123 2211 पर संपर्क कर सकते हैं।
- रामेश्वर नाईक, कक्ष प्रमुख, मुख्यमंत्री सहायता निधि व धर्मादाय अस्पताल।
Akola cm medical relief fund aid beneficiaries devendra fadnavis update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
May 21, 2026 | 03:37 PMइंदौर में रिश्तों का सौदा, पोते की शादी के लिए 13 वर्षीय मासूम को 42 साल के अधेड़ से ब्याहा; 13 पर FIR दर्ज
May 21, 2026 | 03:37 PMAadhaar Update 2026: फ्री डॉक्यूमेंट अपडेट सेवा एक साल और बढ़ी, जानें कैसे घर बैठे करें अपडेट
May 21, 2026 | 03:36 PMमध्य प्रदेश में शुरू होगी ‘शिक्षा घर योजना’, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को फिर से पढ़ाई से जोड़ेगी सरकार
May 21, 2026 | 03:18 PMबच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
May 21, 2026 | 03:08 PMपुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा का PoK में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
May 21, 2026 | 03:05 PM22 लाख छात्रों के भविष्य पर संकट! NEET पेपर लीक पर यवतमाल में विरोध; दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
May 21, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें मार्केट का हाल? | Navbharat Live
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM












