नागपुर के रेशमबाग मैदान में देश का पहला AI आधारित स्मार्ट शौचालय शुरू, नागरिकों को मुफ्त सुविधा

India's First AI Based Smart Toilet : नागपुर के रेशमबाग मैदान में महापौर नीता ठाकरे के नेतृत्व में देश की पहली एआई आधारित स्वचालित स्मार्ट शौचालय सुविधा शुरू की गई है।
nagpur first ai based smart toilet reshimbagh
नागपुर स्मार्ट शौचालय(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर के रेशमबाग मैदान में देश की पहली एआई आधारित स्वचालित स्मार्ट शौचालय सुविधा शुरू की गई है।

  • आम नागरिकों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है और लोकार्पण के पहले दो दिनों में लगभग 200 लोगों ने इसका इस्तेमाल किया।

  • स्मार्ट टॉयलेट में एआई, आईओटी, ऑटोमेटेड फ्लशिंग, दुर्गंध नियंत्रण और अपशिष्ट के सुरक्षित अपघटन की व्यवस्था है।

Nagpur Smart Toilet: सार्वजनिक स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महापौर नीता ठाकरे के नेतृत्व और विजन के तहत रेशमबाग मैदान में देश की पहली एआई आधारित स्वचालित स्मार्ट शौचालय सुविधा शुरू की गई है। आम जनता के लिए यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे हर नागरिक बिना किसी उपयोगकर्ता शुल्क के स्वच्छ, सुरक्षित और हाइजीनिक सार्वजनिक शौचालय का लाभ उठा सके।

आंकड़ों के अनुसार, लोकार्पण के पहले 2 दिनों के भीतर ही लगभग 200 नागरिकों ने इसका उपयोग किया। यह सुविधा विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दैनिक यात्रियों और आसपास के स्थानीय निवासियों के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रही है। यह ढांचा मजबूत स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है।

ऑडर कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल

इसमें एआई, आईओटी, ऑटोमेटेड फ्लशिंग, मानव अपशिष्ट का सुरक्षित अपघटन, ऑडर कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। संचालन की निगरानी के लिए एआई एनालिटिक्स और सेल्फ-होस्टेड ऑनलाइन एआई सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की गई है, जिससे स्वच्छता और उपयोग के रुझानों पर लगातार नजर रखी जा सके। यह प्रणाली भूजल के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

nagpur first ai based smart toilet reshimbagh
साइबर अपराधों से निपटने के लिए नागपुर में बनेगी आधुनिक साइबर लैब, पुलिसिंग में होंगे सुधार

क्यूआर कोड से दर्ज होगी तत्काल शिकायत

उपयोगकर्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता के लिए परिसर में एक क्यूआर कोड आधारित डिजिटल शिकायत व नागरिक प्रतिक्रिया पोर्टल जोड़ा गया है। शौचालय का उपयोग करने वाले नागरिक वहां प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके सीधे अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं अथवा स्वच्छता या रखरखाथ से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस डिजिटल फीडबैक के आधार पर संचालन टीम तुरंत आवश्यक कदम उठा सकेंगी।

nagpur first ai based smart toilet reshimbagh
नागपुर में 3 महीने से खुदी पड़ी हैं मनीषनगर-बेसा-बेलतरोड़ी की सड़कें, उभरे चेंबरों से बढ़ी दुर्घटनाएं

महिला-पुरुष अलग केबिन

मनपा के कार्यकारी अभियंता एवं सक्षम प्राधिकारी (झोपडपट्टी) कार्यालय के आधिकारिक पत्राचार के अनुसार, रेशमबाग मैदान में प्रायोजित आधार पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग केबिन स्थापित किए गए हैं। नागरिकों से प्राप्त होने वाली प्रतिक्रियाओं के विश्लेषण के बाद मनपा प्रशासन शहर के अन्य उपयुक्त और व्यस्त स्थानों पर भी ऐसे स्मार्ट शौचालय लगाने की संभावनाओं पर विचार करेगा।