Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजित पवार पर भड़के शंभुराज देसाई, लाडली बहन योजना को हाईजैक करने का लगाया आरोप

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति के बीच मतभेद उभरते दिख रहे हैं। शिवसेना ने लाडली बहन योजना के विज्ञापनों से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम हटा देने के मुद्दे पर सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और इसके अध्यक्ष अजित पवार की आलोचना की है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 06, 2024 | 05:52 PM

शंभुराज देसाई व अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने इस साल बजट में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना(लाडली बहन योजना) की घाेषणा की। इस योजना के पहले दो माह की किश्तें महिलाओं के बैंक खाते में आने शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार में शामिल तीनों दल बीजेपी, शिवसेना व अजित पवार की एनसीपी इन दिनों इस याेजना का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के देखते हुए इस योजना के प्रचार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं, और लाेगों से बीच जाकर जनसम्मान यात्रा कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति के बीच मतभेद उभरते दिख रहे हैं। शिवसेना ने लाडली बहन योजना के विज्ञापनों से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम हटा देने के मुद्दे पर सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और इसके अध्यक्ष अजित पवार की आलोचना की है।

राज्य के आबकारी मंत्री और शिवसेना के नेता शंभुराज देसाई ने शुक्रवार को इस संबंध में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए अजित पवार पर मुख्यमंत्री शिंदे की योजनाओं को “हाईजैक” करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा

अजित पवार को याद कर रो पड़े दिग्गज! शिंदे को याद आए अपने बच्चे; उद्धव ठाकरे भी हुए एमोशनल, देखें VIDEO

‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र बजट सत्र 2026: अजित पवार को याद कर विधानसभा में भावुक हुए फडणवीस, अधूरा रह गया बजट का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था हुई फेल, विजय वडेट्टीवार ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

देसाई का कहना था कि अजित पवार के जनसंपर्क कार्यक्रमों में योजना के पूरे नाम का इस्तेमाल न करना प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि योजना के नाम में ‘मुख्यमंत्री’ शब्द शामिल है और इसे हटाना अनुचित है।

सभी को साथ लेकर चलना चाहिए

देसाई ने यह भी आरोप लगाया कि पवार को सभी को साथ लेकर चलना चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। बता दें कि अजित पवार ने पिछले महीने ‘जन सम्मान यात्रा’ के तहत अपनी पार्टी का जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया था, जो आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर था।

इस दौरान लाडकी बहन योजना और अन्य योजनाओं के लाभ पर जोर दिया गया। राकांपा द्वारा इस्तेमाल किए गए विज्ञापन और प्रचार सामग्री में योजना का नाम ‘माझी लाडकी बहिन’ के रूप में दिखाया गया। अजित पवार खेमे ने दो वीडियो भी जारी किए, जिसमें लाभार्थियों को पवार का धन्यवाद करते हुए दिखाया गया।

यह भी पढ़ें:– बगलान विधानसभा सीट: हर बार होता है बदलाव, इस सीट को रिटेन करना BJP के लिए बड़ी चुनौती

3 हजार रुपए हाेगी राशि

मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना मध्य प्रदेश की ‘लाडली बहना योजना’ से प्रेरित है और इसका हाल ही में आगाज हुआ था। मुख्यमंत्री शिंदे ने विधानसभा चुनावों से पहले वादा किया था कि यदि महायुति सत्ता में आती है तो योजना की राशि बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दी जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Shambhuraj desai ajit pawar hijacking ladli bahna yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 05:52 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.