‘ममता बनर्जी को टाटा बाय-बाय कहने का वक्त आ गया’, शाइना NC का मुंबई से बंगाल चुनाव पर बड़ा बयान
Shaina NC On Mamata Banerjee: शिवसेना नेता शाइना NC ने बंगाल चुनाव के दूसरे चरण को ममता सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह बताया है। साथ ही उन्होंने 'कॉरपोरेट जिहाद' और AAP के संकट पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।
- Written By: आकाश मसने
शाइना एनसी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Shaina NC On West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए दावा किया है कि बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 4 मई को बंगाल में इतिहास रचा जाएगा और ममता बनर्जी की विदाई तय है।
‘अराजकता से त्रस्त है बंगाल की जनता’
शाइना एनसी ने बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के मतदान को जनमत संग्रह करार दिया। उन्होंने कहा, “लोग ममता बनर्जी की अराजक व्यवस्था से थक चुके हैं। बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा, घुसपैठियों के कारण पैदा हुई अस्थिरता ने स्थानीय लोगों में भारी असंतोष पैदा किया है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि पहले चरण के 91% मतदान की तरह ही, दूसरे चरण में भी जनता भारी संख्या में बाहर निकलकर वोट करेगी।
कॉरपोरेट जिहाद पर क्या बोलीं शाइना एनसी?
बंगाल के साथ-साथ शाइना एनसी ने महाराष्ट्र के मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने ‘कॉरपोरेट जिहाद’ का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नागपुर और नासिक के बाद अब मुंबई के आग्रीपाडा में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि टीसीएस (TCS) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उनके वीडियो बनाकर प्रताड़ित करने की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सक्रिय इन दरिंदों के मन में कानून का खौफ होना बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
West Bengal: ममता बनर्जी की भाभी के घर CID ने मारा छापा, DJ वाले बयान पर अभिषेक की बढ़ीं मुश्किलें
‘RSS प्रमुख को भारी सुरक्षा और दीदी का अपमान’, ममता की सुरक्षा हटाने पर राज्य में बवाल, BJP ने किया पलटवार
‘स्ट्रीट फाइटर’ के अवतार में दिखीं ममता बनर्जी, BJP ने कसा तंज, बोली- अब ड्रोन शॉट दिखाने की हिम्मत नहीं
Jahangir Khan: टीएमसी नेता की पत्नी ने रची थी ‘जेल ब्रेक’ की साजिश! फालता थाना घेराव मामले में FIR दर्ज
यह भी पढ़ें:- Vidarbha Weather Update: नागपुर में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अमरावती सबसे गर्म शहर, जानें लेटेस्ट अपडेट
AAP और मीरा रोड विवाद पर पलटवार
आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर सौरभ भारद्वाज के बयान को लेकर उन्होंने तंज कसा। शाइना ने कहा कि सौरभ भारद्वाज भविष्यवाणी करना बंद करें। आम आदमी पार्टी अब ‘खास’ पार्टी बन गई है। जब पार्टी के भीतर असंतोष होता है, तभी लोग बाहर निकलते हैं।
वहीं, मीरा रोड की घटना पर उन्होंने स्पष्ट किया कि मजहब के नाम पर किसी को टारगेट करना महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। उन्होंने प्रदेश में शांति और भाईचारे की अपील करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
