Mumbai: 10वीं छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोपी 10 दिन बाद पकड़ा गया, पूछताछ में कबूला जुर्म
Mumbai की सांताक्रूज पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है। दरअसल 10 वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 10 दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में इसने गुनाह कबूल लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कॉन्सेप्ट इमेज
Mumbai News In Hindi: मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को 10 दिन बाद धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय पप्पू जगिल नायक के रूप में हुई। वह मूल रूप से ओडिशा के गंजम जिले का रहने वाला है और विले पार्ले में मजदूरी का काम करता था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
आरोपी मुंबई के विले पार्ले में मजदूरी करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 16 सितंबर की रात लगभग 9:20 बजे हुई थी। पीड़िता, जो 10वीं कक्षा की छात्रा है, घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रही थी। उसी दौरान एक अज्ञात युवक अचानक उसके पीछे से आया, उसकी आंखों को हाथ से ढक दिया और उसे गलत तरीके से छूकर वहां से भाग गया।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
मां को सुनायी दास्तान
इस वारदात से घबराई लड़की ने घर पहुंचकर तुरंत अपनी मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की।
जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी के ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को जुहू नेहरू नगर इलाके से पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
ये भी पढ़ें :- Jayakwadi Dam में पानी की भारी आवक, 27 दरवाजे खोलकर 2.27 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
गिरफ्तार आरोपी पप्पू नायक विले पार्ले में मजदूरी का काम करता था और वहीं रह रहा था। वह मूल रूप से ओडिशा के गंजम जिले का निवासी है। फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है और पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
