अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Sanjay Shirsat Controversial Statement: चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इस हादसे पर मंत्री संजय शिरसाट के विवादित बयान ने सियासी पारा गरमा दिया है।
- Written By: आकाश मसने
संजय शिरसाट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Shirsat Controversial Statement On Chembur School Bus Accident: मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक स्कूल बस पर अचानक पीपल का पेड़ गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई थी, जबकि 4 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे पर मंत्री संजय शिरसाट ने बेहद असंवेदनशील व बेरहम बयान दिया। इसके बाद राज्य की राजनीति में सियासी बवाल मच गया है।
विधानसभा में उठा चेंबूर बस हादसे का मुद्दा
दरअसर महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र में बुधवार को विपक्षी विधायकों के अलावा सत्ताधारी दल के भी कुछ विधायकों ने चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने के बाद हुए हादसे में एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस घटना के लिए महायुति सरकार व बीएमसी की कड़ी आलोचना की। इस घटना को लेकर राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने बेहद असंवेदनशील व बेरहम बयान दिया।
मंत्री शिरसाट का विवादित बयान
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता और राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि कोई यह कैसे पता कर सकता है कि वहां पेड़ गिरने वाला था। पेड़ और बिजली गिरने के हादसों को रोकना इंसान के हाथ में नहीं है। इसके बाद विपक्ष ने मंत्री के बयान को लेकर उनकी तीखी आलोचना की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी, 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी
शक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
विवाद के बाद मंत्री ने दी सफाई
इस बयान के सामने आते ही विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया और जनता के बीच भी तीव्र आक्रोश देखा गया। चौतरफा आलोचनाओं से घिरने के बाद मंत्री संजय शिरसाट ने बुधवार को ही डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुंबई नगर निगम (BMC) को मानसून से पहले ही पेड़ों की ठीक से छंटाई और ऑडिट करना चाहिए था।
यह भी पढ़ें:- क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
चेंबूर बस हादसे को लेकर कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और महाराष्ट्र की महायुति सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मानसून की तैयारी सिर्फ कागजों पर की गई। उन्होंने आराेप लगाते हुए कहा कि नालों की सफाई व पेड़ों की कटाई के नाम पर सिर्फ घोटाला किया गया। पटोले ने मंत्री संजय शिरसाट द्वारा दिए गए बयान को बेहद शर्मनाक और असंवेदनशील बताया।
