Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी, 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी

Maharashtra Health Department: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी मिली है और 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति आज होगी। साथ ही नर्सिंग कॉलेजों में सुरक्षा के लिए SOP लागू की जाएगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 02, 2026 | 11:04 AM

डॉक्टरों की नियुक्ति (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Health Department Recruitment 2026: स्वास्थ्य विभाग में मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए कैबिनेट ने 5,000 नए पदों को मंजूरी दी है। इस सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया को तेजी से शुरू किया जाएगा। बुधवार को 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद 600 और डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। साथ ही हाई कोर्ट के आदेशानुसार 1,900 सीएचओ के पद भी जल्द भरे जाएंगे। यह घोषणा बुधवार को विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने की। बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार व अन्य सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया था।

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य में रिक्त पदों को भरने के लिए जरूरी निर्णय लिए हैं। उपजिला अस्पतालों के लिए बकाया फंड भी एक सप्ताह में आवंटित कर दिए जाएंगे। कई जगहों पर अस्पतालों की इमारतें बन गई हैं लेकिन डॉक्टरों और दूसरे मैनपावर की कमी की वजह से सेवाएं शुरू नहीं हो पाई है। अब, डॉक्टरों के नए पद और नियुक्ति, राज्य के सभी अस्पतालों में जरूरी मैनपावर, उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सरकार ने हॉस्पिटल बनाने के लिए प्राथमिकी तय की है। उन प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जाएगी जो 50, 70, 75 और 90 प्रतिशत पूरे हो चुके हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बिल्डिंग के लिए केंद्र सरकार के नियमों के हिसाब से फंड मौजूद हैं, लेकिन जरूरत के हिसाब से फंड की समीक्षा करने और बढ़ाने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी

शक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब

बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई

जीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल

यह भी पढ़ें:- शक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब

सभी नर्सिंग कॉलेजों में लागू होगी SOP

राज्य के सभी नर्सिंग कॉलेजों में अनुशासन और विद्यार्थियों की 66 सुरक्षा के मामले में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लागू की जाएगी। इसके लिए शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को विधान सभा में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दी। नागपुर सेंट्रल सीट से बीजेपी विधायक प्रवीण दटके व अन्य विधायकों ने गोंदिया के जिला जनरल हॉस्पिटल के तहत आने वाले सरकारी नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल की 45 छात्राओं को जहर दिए जाने मामला सदन में उठाया था।

इसके जवाब में मंत्री आबिटकर ने कहा कि इस घटना के बाद केटीएस जनरल अस्पताल के मुंबई जिला सर्जन द्वारा गठित जांच कमेटी और एफडीए की रिपोर्ट में पाया गया कि छात्राओं को दिए गए खाने से कोई जहर नहीं मिला, उन्होंने कहा कि गोंदिया के नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल के हॉस्टल में छात्राओं को दिए जाने वाले खाने और पेयजल की नियमित जांच की जा रही है।

Maharashtra health department recruitment 5000 posts nursing sop news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 11:04 AM

Topics:  

  • Maharashtra Health Department
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.