Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव नहीं हैं बागी सांसद, राउत बोले- मुझे भी तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं एकनाथ शिंदे!

Sanjay Raut Slams Rebel MPs Eknath Shinde: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का बड़ा दावा, एकनाथ शिंदे ने उन्हें भी तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वे पार्टी के प्रति वफादार रहे।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 26, 2026 | 04:10 PM

संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Sanjay Raut Slams Rebel MPs: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों के पाला बदलने के बाद शुरू हुआ वाकयुद्ध अब अपने चरम पर पहुंच गया है। उद्धव ठाकरे गुट के बागी सांसद संजय दीना पाटिल के गढ़ (भांडुप और विक्रोली) का दौरा करने के बाद शिवसेना (यूबीटी) के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बड़ा और सनसनीखेज राजनीतिक विस्फोट किया है। संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे कभी उनके बेहद अच्छे दोस्त हुआ करते थे और उन्होंने शिवसेना को तोड़ते समय खुद राउत से भी पार्टी छोड़ने के लिए संपर्क किया था।

राउत ने कहा कि शिंदे ने उन्हें भी अपने पाले में लाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन वे बाल ठाकरे और उद्धव ठाकरे के विचारों के प्रति पूरी तरह वफादार रहे और उन्होंने इस ऑफर को लात मार दी।

VIDEO | Mumbai: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut on rebel MPs, says, “They are not rebels, we call them traitors. People like Bhagat Singh, Sukhdev, Rajguru, Chandrasekhar Azad became rebel for the country. Those who were elected from our party on our symbol have now joined the… pic.twitter.com/yTM1DSumCt — Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली देश के टॉप 10 आकांक्षी जिलों में शामिल, 28 हजार ‘लखपति दीदी’ को अब ‘करोड़पति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

मुंबई: कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, मंत्री ने दिए POSH कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश

नागपुर में इतवारी के अनाज कारोबारी से 9.97 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर भेजा था फर्जी APK लिंक

नागपुर में नासुप्र का बुलडोजर एक्शन, 9 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

वे बागी नहीं गद्दार हैं, बगावत तो भगत सिंह और राजगुरु ने देश के लिए की थी

पाला बदलने वाले सांसदों को ‘बागी’ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संजय राउत ने कहा, “हम उन्हें बागी नहीं, बल्कि सीधे तौर पर ‘गद्दार’ कहते हैं। बगावत शब्द का एक गौरवशाली इतिहास है। देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारी बागी बने थे। उनका मकसद देश हित था। लेकिन हमारी पार्टी के सिंबल पर चुनकर दूसरी तरफ जाने वाले लोग बागी नहीं, बल्कि लालची हैं। इन नेताओं ने खुद को नीलामी (ऑक्शन) के लिए बाजार में खड़ा कर दिया, जहां इनकी कीमत तय हुई और इन्हें 50 से 60 करोड़ रुपये में खरीद लिया गया।”

ये भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे के ऑफर को मारी लात! कांग्रेस छोड़ शिवसेना में जाने का विजय वडेट्टीवार का नहीं है प्लान

ईडी और सीबीआई के डर से पार्टी छोड़कर भागे एकनाथ शिंदे

शिवसेना के नेता अक्सर पार्टी में फूट के लिए संजय राउत को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। इस पर पलटवार करते हुए राउत ने कहा, “पार्टी के गद्दार बार-बार मुझ पर निशाना इसलिए साधते हैं क्योंकि मैं मातोश्री और ठाकरे परिवार के प्रति पूरी तरह वफादार हूं। जब एकनाथ शिंदे शिवसेना तोड़ रहे थे, तब मैंने व्यक्तिगत तौर पर उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की थी। लेकिन वे प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के डर से कांप रहे थे। जांच एजेंसियों के इसी खौफ के कारण शिंदे पार्टी छोड़कर चले गए और आज वे सत्ता की मलाई खा रहे हैं।”

नेता बिके हैं, शिवसैनिक और वोटर नहीं

संजय राउत ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि भले ही कुछ स्वार्थी सांसद और विधायक बिक गए हों, लेकिन शिवसेना का जमीनी कार्यकर्ता, वफादार शिवसैनिक और आम मतदाता आज भी उद्धव ठाकरे के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा, “मुंबई के भांडुप और विक्रोली में जनता ने दिखा दिया कि वे गद्दारों के साथ नहीं हैं। अब जनता से सीधा संवाद साधने के लिए उद्धव ठाकरे खुद मैदान में उतर रहे हैं। अगले तीन से चार दिनों के भीतर हम यवतमाल, वाशिम, हिंगोली, परभणी, धाराशिव और शिरडी जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों का तूफानी दौरा करेंगे। गद्दारों को उनकी असली जगह अब महाराष्ट्र की जनता ही दिखाएगी।”

Sanjay raut slams rebel mps claims eknath shinde tried to break him operation tiger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 04:09 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Operation Tiger
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.