-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Today In History 27 September Birthday Of Bhagat Singh The Great Son Of Mother India 2
27 September : भारत माता के महान सपूत भगत सिंह का जन्मदिन
- Written By: रंजन सिंह

नई दिल्ली. साल के नौवें महीने का यह 27वां दिन इतिहास में भारत माता के सबसे लाडले पुत्र और उसे अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 बरस की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए अमर शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान में) में 27 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश हुक्मरान ने 23 मार्च 1931 को 23 बरस के भगत को फांसी पर लटका दिया।
पिछली सदी के आखरी वर्षों में इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ी घटना हुई जो आज हम सबकी जिंदगी से जुड़ी है। दरअसल 1998 में आज ही के दिन पीएचडी के दो छात्रों ने इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना की। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट प्लेटफार्म होने के साथ ही ‘गूगल बाबा’ के रूप में हर सवाल का जवाब देने को तैयार रहता है। देश दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।
सम्बंधित ख़बरें
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव नहीं हैं बागी सांसद, राउत बोले- मुझे भी तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं एकनाथ शिंदे!
मुंबई: कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, मंत्री ने दिए POSH कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश
MP में 10 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ, 4.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; युवाओं के लिए खुलेंगे अवसर
4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है
1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई।
1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन।
1907 : भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म।
1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।
1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष जारी किए।
1970 : जोर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।
1977 : प्रसिद्ध नर्तक उदय शंकर का निधन।
1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।
1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू।
1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।
1998 : पीएचडी कर रहे दो छात्रों लैरी पेज और सर्जी बेन ने सर्च इंजन गूगल की स्थापना की। दुनिया का यह सबसे बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन आज हर शंका का समाधान बताता है।
2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
2020: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दे दी। इनको लेकर एक राजनीतिक विवाद चल रहा है और खासतौर से पंजाब और हरियाणा के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Today in history 27 september birthday of bhagat singh the great son of mother india 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव नहीं हैं बागी सांसद, राउत बोले- मुझे भी तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं एकनाथ शिंदे!
Jun 26, 2026 | 04:09 PMमुंबई: कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, मंत्री ने दिए POSH कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश
Jun 26, 2026 | 04:09 PMMP में 10 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ, 4.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; युवाओं के लिए खुलेंगे अवसर
Jun 26, 2026 | 04:08 PM4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है
Jun 26, 2026 | 04:04 PMनागपुर में इतवारी के अनाज कारोबारी से 9.97 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर भेजा था फर्जी APK लिंक
Jun 26, 2026 | 03:59 PMVastu Tips For Evil Eye : क्या घर की खुशहाली पर लग गई है बुरी नजर? अपनाएं ये 4 आसान वास्तु उपाय
Jun 26, 2026 | 03:54 PMबंदूक के साथ दिखे जितेंद्र कुमार, इंटेंस अवतार में नजर आए रवि किशन, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार पोस्टर जारी
Jun 26, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM










