
संजय राउत (फाइल फोटो)
मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया। साथ ही कई अहम फैसले लेते हुए पाकिस्तानियों को वापस लौटने का भी आदेश दिया है। इस बीच विपक्ष ने सरकार पर सुरक्षा चूक का भी आरोप लगाया था। विपक्ष शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने हमले के बाद सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया था। संजय राउत का कहना था कि इस हमले के जिम्मेदार अमित शाह है।
इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 अहम फैसले लिए थे। इन फैसलों में अटारी बॉर्डर बंद करना, सिंधु संधि तत्काल प्रभाव से बंद करना, पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करना और उन्हे वापस भेजने जैसे निर्णय शामिल है। इस फैसले के बाद तुरंत दूसरे ही दिन संजय राउत ने कहा था कि वे सरकार के साथ है। संजय राउत और उनकी पार्टी ने सरकार के फैसलों का समर्थन करते हुए कहा था कि सरकार जो भी निर्णय लेगी वे और उनकी पार्टी उस फैसले के साथ है।
इस घटनाक्रम में आज संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर इंदिरा गांधी की पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए संजय राउत ये बताना चाहते है कि आज उन्हें इंदिरा गांधी के समय की याद आ रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है – आज देश को इंदिरा गांधी बहोत याद आ रही है! जय हिंद!
आज देश को इंदिरा गांधी बहोत याद आ रही है!
जय हिंद! pic.twitter.com/dQyaXRhn9T — Sanjay Raut (@rautsanjay61) April 25, 2025
इस पोस्ट से ये बात साफ होती है कि संजय राउत इंदिरा गांधी जैसा शासन भारत में फिर से चाहते है। या फिर ऐसे मौके में उनकी कमी को महसूस कर रहे है। उनका कहना है कि देश को आज इंदिरा गांधी जैसी प्रधानमंत्री की जरूरत है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आपको बता दें कि जब सन् 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध का युद्ध हुआ तो उस समय देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। उस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था और बांग्लादेश का निर्माण किया था। इस युद्ध में भारत को विशाल सफलता हासिल हुई थी। भारत के सामने 90,000 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।






