Mumbai: हेरोइन-चरस से लेकर गांजा तक, मुंबई पुलिस ने पकड़ी 1,602 किलो ड्रग्स

Drugs Smuggling In Mumbai: मुंबई पुलिस ने जनवरी से अक्टूबर के बीच 1,602 किलो ड्रग्स जब्त कर 679 करोड़ की तस्करी रोक दी। कुल 971 केस दर्ज हुए और 1,195 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Mumbai Airport DRI Seizes Cocaine News
ड्रग्स की तस्करी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: मुंबई पुलिस ने इस साल जनवरी से अक्टूबर तक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,602 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। जिनकी कुल कीमत 679.24 करोड़ रुपये है। इस दौरान ड्रग्स से जुड़े 971 मामले दर्ज किए गए और 1,195 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा जब्ती गांजा और मेफेड्रोन (एमडी) की हुई है। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस बार 191 करोड़ रुपये अधिक मूल्य की ड्रग्स पकड़ी गई है। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक, पुलिस ने हेरोइन की जब्ती से संबंधित 49 मामले दर्ज किए हैं।

हेरोइन से संबंधित मामलों में 64 लोगों को गिरफ्तार किया है, और 6 करोड़ रुपये मूल्य की 2.02 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने चरस की जब्ती से संबंधित 19 मामले दर्ज किए हैं। चरस से जुड़े मामलों में 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 19.32 करोड़ रुपये मूल्य की 23.25 किलोग्राम चरस जब्त की है।

जनवरी-अक्टूबर 2025 के दौरान जब्ती के आंकड़े

ड्रग्स मुकदमा गिरफ्तार पैडलर्स जब्त ड्रग्स
हेरोइन 49 64 2.02 किग्रा
चरस 19 31 23.25 किग्रा
गांजा 584 636 1,300 किग्रा
कोकीन 19 31 10.72 किग्रा
एमडी 233 320 265.47 किग्रा

पुलिस ने गांजा की जब्ती से संबंधित 584 मामले दर्ज किए हैं। गांजा से जुड़े मामलों में 636 लोगों को गिरफ्तार किया है, और 38।02 करोड़ रुपये का 1,300 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com