Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी का मणिपुर दौरा तय! संजय राउत का हमला, बोले- अब प्रधानमंत्री पद से हटने का समय आ गया

sanjay Raut News: संजय राउत ने पीएम मोदी के संभावित मणिपुर दौरे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब राज्य जल रहा था तब नहीं गए, अब प्रधानमंत्री पद से हटने का समय आ गया तो ‘पर्यटन’ पर निकल रहे हैं।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Sep 05, 2025 | 04:51 PM

सांसद संजय राउत (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sanjay Raut on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। हालांकि दिल्ली या इंफाल से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक पीएम मोदी 13 सितंबर को मिजोरम से मणिपुर पहुंचेंगे और रेलवे की एक महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

इस खबर पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी पर करारा हमला बोला है। राउत ने कहा कि  प्रधानमंत्री मणिपुर जा रहे हैं तो इसमें बड़ी बात क्या है? जब राज्य जल रहा था और हिंसा भड़क रही थी, तब वहां जाने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई? अब जब प्रधानमंत्री पद से जाने का समय आ गया है, तब वे पर्यटन करने जा रहे हैं।

मणिपुर में भड़की हिंसा का मामला संसद में भी गूंज चुका है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार को निशाने पर लेता रहा है। विपक्ष का आरोप रहा है कि प्रधानमंत्री ने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा तक नहीं किया और स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच, चुराचांदपुर जिले को ‘ड्रोन निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी धरुण कुमार एस ने आदेश जारी कर कहा कि वीवीआईपी दौरे के दौरान सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। चुराचांदपुर, कुकी समुदाय का गढ़ है और मिजोरम से सटा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

त्रिपुरा के राजपरिवार से महाराष्ट्र के राज्यपाल तक, कौन हैं जिष्णु देव वर्मा? जानें उनका राजनीतिक सफर

महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी पर बड़ा कदम, प्रवीण परदेशी समिति देगी रिपोर्ट; 30 जून से पहले फैसला संभव

नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट पर विधानसभा में हंगामा, 22 मजदूरों की मौत के बाद कंपनी बंद करने के आदेश

नेशनल डेंटिस्ट डे: दिल की बीमारी और डायबिटीज से दांतों का सीधा संबंध, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स

इसे भी पढ़ें- महिला DSP पर अजित पवार की धौंसबाजी…वायरल VIDEO पर मचा बवाल! संजय राउत ने मांगा इस्तीफा

गौरतलब है कि मई 2023 में मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष भड़क गया था। इस जातीय हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

13 सितंबर को मणिपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी

आइजोल में अधिकारियों के अनुसार, पीएम मोदी मिजोरम का दौरा करने के बाद 13 सितंबर को मणिपुर पहुंचेंगे, जहां वह रेलवे की एक परियोजना का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, नई दिल्ली या इंफाल से इस यात्रा की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बीजेपी की मणिपुर इकाई ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मई 2023 में भड़की थी जातीय हिंसा

मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से यह प्रधानमंत्री का मणिपुर का पहला दौरा होगा। राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। चुराचांदपुर, जिसे ‘ड्रोन निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किया गया है, कुकी समुदाय का गढ़ है और मिजोरम से सटा हुआ है।

Sanjay raut reaction on pm modi possible visit to manipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 04:51 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.