शरद पवार होंगे रिटायर या फिर जाएंगे राज्यसभा? संजय राउत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- MVA मिलकर…
Sharad Pawar Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र की राजनीति में 'पावर गेम' शुरू हो गया है। संजय राउत ने शरद पवार के राज्यसभा चुनाव 2026 लड़ने और एनसीपी के संभावित विलय पर चौंकाने वाला बयान दिया है।
- Written By: आकाश मसने
शरद पवार के साथ संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Raut On Sharad Pawar: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भविष्य को लेकर शिवसेना (UBT) नेता और सांसद संजय राउत ने बड़ी भविष्यवाणी की है। राउत ने न केवल शरद पवार के अगले राजनीतिक कदम पर संकेत दिए, बल्कि अजित पवार गुट और भाजपा के बीच चल रही ‘खिचड़ी’ पर भी तीखा हमला बोला।
मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने साफ किया कि शरद पवार अभी राजनीति से रिटायर होने वाले नहीं हैं। राउत ने कहा कि शरद पवार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। 2026 में होने वाले राज्यसभा चुनाव में उनकी भूमिका अहम होगी और महाविकास अघाड़ी (MVA) एकजुट होकर लड़ेगी। राउत के इस बयान से यह साफ संकेत मिलता है कि शरद पवार एक बार फिर उच्च सदन (राज्यसभा) के जरिए देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
NCP विलय की अटकलों पर तंज
पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि क्या अजित पवार गुट वापस शरद पवार के साथ आएगा? इस पर राउत ने दो टूक कहा कि उन्हें दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एक होने की संभावना कम ही लगती है। उन्होंने दावा किया कि अगर कोई विलय होता भी है, तो वह अजित पवार गुट का भाजपा में होगा। राउत ने आरोप लगाया कि जिस तरह से अजित पवार गुट ने अपनी पहचान खोई है, उनके पास भाजपा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
यह भी पढ़ें:- मालेगांव की डिप्टी मेयर के ऑफिस में टीपू सुल्तान की फोटो पर बवाल, शिंदे गुट की चेतावनी- हटाओ वरना….
महाविकास अघाड़ी की एकता पर जोर
महाराष्ट्र विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस का गठबंधन (MVA) पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने सत्ताधारी महायुति (भाजपा-शिंदे-अजित पवार) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विपक्ष को तोड़ने की लाख कोशिश कर लें, लेकिन जनता अब सच समझ चुकी है।
संजय राउत का यह बयान ऐसे समय आया है जब महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। शरद पवार की रणनीति और राउत की भविष्यवाणी ने विरोधियों के खेमे में हलचल पैदा कर दी है।
