Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म न्यूज़
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर न्यूज़
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक न्यूज़
  • हेल्थ न्यूज़
  • ऑटोमोबाइल न्यूज़
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा से हाथ मिलाना, उद्धव से गद्दारी! चंद्रपुर के 6 पार्षदों के खिलाफ कड़े तेवर; अपनों को भी नहीं बख्शेगी UBT

Chandrapur Municipal Corporation Election: चंद्रपुर मनपा में 'उबाठा' पार्षदों पर गिरेगी गाज! संजय राऊत ने भाजपा के साथ सत्ता में बैठने को बताया विश्वासघात। 6 पार्षदों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 14, 2026 | 10:30 AM

संजय राउत और संदीर गिरहे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sanjay Raut Statement Chandrapur: भाजपा के साथ सत्ता में शामिल होने वाले शिवसेना (यूबीटी) के पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई के संकेतों से यहां मनपा में सत्तासीन भाजपा के साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के पार्षदों में दहशत देखी जा रही है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने उनकी पार्टी के यहां के पार्षदों द्वारा भाजपा के साथ हाथ मिलाकर सत्ता में बैठने पर तीखी नाराजगी जताई है।

संजय राउत ने कहा कि चंद्रपुर के पार्षदों ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को अंधेरे में रखकर भाजपा के साथ सत्ता में बैठने का निर्णय लिया। चंद्रपुर मनपा में जो कुछ हुआ उसमें उद्धव ठाकरे की कोई भूमिका नहीं है। जिस पार्टी ने उद्धव ठाकरे की पार्टी में सेंध लगाते हुए पार्टी के 2 टुकड़े किए, पार्टी का चिन्ह छीना और महाराष्ट्र की राजनीति में अराजकता पैदा की, उसी भाजपा को सत्ता के लिए मदद करने को उद्धव ठाकरे कैसे तैयार हो सकते हैं।

न तो उद्धव ठाकरे ने ऐसी कोई भूमिका ली है और न ही भविष्य में ली जाएगी। उन्होंने कहा कि चंद्रपुर में उनकी पार्टी के पार्षदों ने जो कृत्य किए हैं, उसका पार्टी का कोई भी नेता कदापि समर्थन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल कुछ स्थानों पर मेयर के चुनाव चल रहे हैं, वे सब चुनाव खत्म होते ही चंद्रपुर में जिन्होंने गलत कदम उठाया है, उन्हें इसका परिणाम भुगतना ही होगा।

सम्बंधित ख़बरें

लाइसेंस हमारा, कमाई अवैध वालों की! यवतमाल के शराब व्यापारियों का फूटा गुस्सा; ‘फीस हड़ताल’ का किया ऐलान

AI की चाल: द्वारका सर्कल अंडरपास की वायरल तस्वीर निकली फर्जी, प्रशासन की सफाई भ्रम से बचें

हौसले की उड़ान: न हाथ हैं, न लेखक का सहारा; पैरों की उंगलियों से ‘सूरज’ लिख रहा सफलता की कहानी

ऑपरेशन मुस्कान 14: नासिक में 54 बच्चों को नया जीवन, शहर पुलिस की बड़ी कामयाबी

यह भी पढ़ें – NCP विलय का रास्ता साफ! 80% विधायक तैयार, अजित के करीबी के दावे से मची हलचल, तटकरे बोले- BJP से पूछना पड़ेगा

संदीप देशपांडे के आरोपों को नकारा

संजय राउत ने मनसे के संदीप देशपांडे के उस आरोप की भी खिल्ली उड़ाई जिसमें उन्होंने चंद्रपुर में शिवसेना (यूबीटी) के पार्षदों पर एक-एक करोड़ लेने का आरोप लगाया था। उल्लेखनीय है कि मनपा में मेयर चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) के 6 पार्षदों ने भाजपा का साथ देकर सत्ता हासिल की है। इस मनपा के आम चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। कुल 66 सदस्यीय इस मनपा में कांग्रेस गठबंधन के पास 30 तो भाजपा गठबंधन के पास 24 पार्षद थे।

उबाठा के पास था बारगेनिंग पावर

यहां मेयर चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए किसी भी पार्टी को शिवसेना (यूबीटी) के पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। इसी स्थिति का लाभ उठाते हुए शिवसेना (यूबीटी) ने बारगेनिंग पावर का इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस तथा भाजपा से मेयर पद का आग्रह किया था, जिसे भाजपा ने स्वीकार करते हुए शिवसेना (यूबीटी) को सवा वर्ष बाद मेयर पद देने का लिखित वादा किया था।

Chandrapur municipal corporation shiv sena ubt corporators bjp alliance action sanjay raut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2026 | 09:51 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.