-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut On Local Body Elections No Need Mva Inida Alliance
ठाकरे बंधुओं की एकता का ओवरकॉन्फिडेंस! राउत बोले- ‘INDIA’ और MVA की जरूरत नहीं
- Written By: प्रिया जैस
Sanjay Raut on Local Body Elections: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल जल्दी ही बजने वाला है। ऐसे में दोनों ठाकरे बंधुओं की एकता को लेकर संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है।

संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sanjay Raut on Local Body Elections: महाराष्ट्र में वर्ली में 5 जुलाई को आयोजित की गई विजय रैली के बाद ये कयास लगाए जा रहे है कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए ठाकरे बंधु एक साथ आएंगे। राज्य में ऐसी अटकलें तेज है कि निकाय चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एक साथ आकर महायुति को टक्कर देगी।
हांलाकि, इन अटकलों पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने ब्रेक लगाया है। उन्होंने कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि वे दोनों साथ में चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, राज्य की जनता दबाव बना कही है कि दोनों पार्टियां एक होकर चुनाव लड़े। इस बयान से संजय राउत ने स्पष्ट किया है कि निकाय चुनाव के लिए दोनों का साथ आना यह अभी भी तय नहीं हुआ हैं।
पार्टी पर जनता का दबाव
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहते हैं, “मैंने यह नहीं कहा कि मनसे और शिवसेना (यूबीटी) साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, बल्कि मैंने कहा कि लोगों का दबाव है कि शिवसेना (यूबीटी) और मनसे स्थानीय निकाय चुनाव, खासकर मुंबई महानगर पालिका चुनाव, साथ मिलकर लड़ें।”
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
ज्योति वाघमारे का संजय राउत पर हमला, बोलीं- कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता; महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी
सना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
VIDEO | Mumbai: Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut (@rautsanjay61) says, “I didn’t say MNS and Shiv Sena (UBT) are contesting elections together, I said that there is pressure from people that Shiv Sena (UBT) and MNS should contest local bodies elections together, particularly… pic.twitter.com/MIhTttcIUE — Press Trust of India (@PTI_News) July 10, 2025
इंडिया गठबंधन और महा विकास अघाड़ी की जरूरत नहीं – राउत
ठाकरे बंधुओं के साथ आने के बाद इंडिया गठबंधन की स्थिति के बारे में बताते हुए राउत ने कहा, “मुझसे पूछा गया कि इंडिया ब्लॉक की क्या स्थिति है? मैंने कहा कि इसका गठन लोकसभा चुनावों के लिए हुआ था और महा विकास अघाड़ी विधानसभा चुनावों के लिए। स्थानीय निकाय चुनावों में इन दोनों की कोई ज़रूरत नहीं है।”
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के मुद्दे पर बात करते हुए संजय राउत ने कहा, “स्थानीय निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं। लोग चाहते हैं खासकर मुंबई महानगर पालिका का चुनाव कि अगर मुंबई को बचाना है तो राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को साथ मिलकर चुनाव लड़ना होगा।”
जश्न के बाद राज ठाकरे ने मांगी माफी, बोले- विजय सम्मेलन में…
क्या था पूरा मामला?
आपको बताते चलें, कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की स्कूलों में पहली कक्षा से हिंदी भाषा को लागू करने का फैसला लिया गया था। इस फैसले के विरोध में शिवसेना यूबीटी और मनसे ने विरोध प्रदर्शन किया था। पार्टियों के आक्रामक होने के बाद सरकार को यह त्रि-भाषा नीति का फैसला रद्द करना पड़ा था। इस फैसले का जश्न मनाने ठाकरे बंधुओं ने 5 जुलाई को वर्ली डोम में विजय रैली का आयोजन किया था। इस दौरान वे एक मंच पर साथ देखे गए थे। तभी से ये अटकलें फैल गई की आने वाले चुनाव में भी दोनों भाई मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
Sanjay raut on local body elections no need mva inida alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














