स्थानीय चुनाव नतीजों पर संजय राऊत के बदले तेवर, हार को लेकर ठाकरे बंधुओं पर बोला बड़ा हमला
Maharashtra Local Body Elections को लेकर संजय राऊत ने विपक्ष की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता की कमी से भाजपा को फायदा मिला और परिणाम प्रभावित हुए।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sanjay Raut on Maharashtra Local Body Election Result: मुंबई में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए संजय राऊत ने विपक्षी दलों की रणनीति पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि मुंबई और कुछ महानगरपालिकाओं को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावों को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिला।
ठाकरे भाइयों पर तंज
राऊत ने कहा कि यदि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने महाराष्ट्र का व्यापक दौरा किया होता, तो चुनाव परिणामों के आंकड़े अलग हो सकते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया है और जहां कार्यकर्ता नहीं हैं, वहां अन्य दलों के प्रभावशाली लोगों को अपने साथ जोड़ा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
भाजपा पर व्यावसायीकरण का आरोप
राऊत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि राजनीति का व्यावसायीकरण किया जा रहा है। उनका कहना था कि साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को भी जनता समर्थन देती है, बशर्ते वे जमीनी स्तर पर सक्रिय हों।
ये भी पढ़ें :- होली पर पुणे से दानापुर, गोरखपुर, नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बढ़ाए फेरे
मुख्यमंत्री की कार्यशैली का जिक्र
राऊत ने देवेंद्र फडणवीस की सक्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं मैदान में उतरे और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार किया। वहीं एकनाथ शिंदे के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उनके लिए हर चुनाव अस्तित्व की लड़ाई जैसा होता है, जिसके अनुसार रणनीति बनाई जाती है।
