Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी यानी राजनीति का बकासुर, Sanjay Raut बोले जिसकी भूख कभी नहीं मिटती, वो है बीजेपी

Sanjay Raut Attack: संजय राउत ने राघव चड्ढा और आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने बीजेपी को बकासुर और डंपिंग यार्ड बताते हुए कहा कि वहां केवल कचरा जा रहा है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Apr 25, 2026 | 11:00 AM

संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP is Bakasur says Sanjay Raut: देश की राजनीति में दलबदल के नए अध्याय ने विपक्षी खेमे में हलचल तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता राघव चड्ढा और अन्य राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की खबरों पर शिव सेना (UBT) के नेता संजय राउत ने अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। राउत ने न केवल बीजेपी की विस्तारवादी नीति को ‘बकासुर’ की भूख बताया, बल्कि दलबदल करने वाले नेताओं को ‘कचरा’ और ‘पेज 3 लीडर’ तक कह डाला।

बीजेपी राजनीति का बकासुर और डंपिंग यार्ड

संजय राउत ने महाभारत के एक पात्र का उदाहरण देते हुए बीजेपी की तुलना ‘बकासुर’ नाम के राक्षस से की। उन्होंने कहा कि “महाभारत में एक राक्षस है, जिसका नाम बकासुर है। उसकी भूख कभी नहीं मिटती, उसका पेट कभी नहीं भरता। आज बीजेपी ‘बकासुरों की पार्टी’ बन गई है। वे कुछ भी खा जाते हैं, किसी को भी निगल लेते हैं। बीजेपी अब एक ‘डंपिंग यार्ड’ बन चुकी है, जहां सारा कचरा जमा हो रहा है।”

कल तक जो गुंडा कहते थे, आज उसी के गले मिले

राघव चड्ढा का नाम लेते हुए राउत ने उनकी नैतिकता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो नेता कल तक बीजेपी को गुंडों, ठगों और भ्रष्टाचारियों की टोली बताते थे, आज वे खुद होलसेल में उसी टोली का हिस्सा बन गए हैं। राउत ने तंज कसते हुए कहा कि राघव चड्ढा जैसे लोग, जो कल तक हमारे मित्र थे और खुलेआम बीजेपी को भ्रष्ट कहते थे, अब उन्हें उसी पार्टी में सुकून मिल रहा है। यह राजनीति की बेशर्मी की पराकाष्ठा है।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur: महिला की मौत के बाद जागी मनपा, कचरा गाड़ी चालकों के होंगे ड्रंक टेस्ट

करोड़ों का बजट, फिर भी स्वास्थ्य केंद्र पर ताला, निरीक्षण में खुली गंगापुर तहसील की बदहाली की पोल

Sanjay Gaikwad Son: बाप शेर तो बेटा सवा शेर! विधायक संजय गायकवाड़ के बेटे की कार के बोनट पर चढ़कर गुंडागर्दी?

नागपुर नागरिक सहकारी बैंक का विस्तार, मेहकर शाखा शुरू; विलय के बाद बैंकिंग सेवाओं को नई मजबूती

#WATCH | Mumbai | On Raghav Chadha, along with 2/3 AAP Rajya Sabha MPs joining BJP, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, “… Everyone knows the politics the BJP is playing. Their politics is a single word, we call it shameless. They have no shame. Because these people, like… pic.twitter.com/hJslDdLZDV — ANI (@ANI) April 25, 2026

ट्रंप के नरक वाले बयान का जिक्र

संजय राउत ने अपने बयान में अंतरराष्ट्रीय राजनीति को भी घसीटा। उन्होंने कहा कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के बारे में कुछ विवादित टिप्पणियां की थीं (नरक से तुलना), और बीजेपी की मौजूदा राजनीति उसे सच साबित कर रही है। राउत के अनुसार, बीजेपी एक ‘नरक’ की तरह बन गई है और ये सात नेता उसी नरक का हिस्सा बनने गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इन नेताओं को जल्द ही अहसास होगा कि नरक का जीवन कैसा होता है।

यह भी पढ़ें: संजय राउत का तीखा हमला: मैदानों को निगलने की तैयारी में सरकार, क्या स्मारकों के सामने भी बनेंगे होटल?

विपक्ष कमजोर नहीं होगा, ये पेज 3 नेता हैं

राउत ने साफ किया कि कुछ सांसदों के जाने से विपक्ष की ताकत कम नहीं होगी। उन्होंने दलबदलुओं की जन-पकड़ पर हमला करते हुए कहा कि इन 6-7 लोगों के जाने से विपक्ष कमजोर नहीं होगा। ये लोग जननेता (Public Figures) नहीं हैं। ये सोशल मीडिया के ‘पेज 3’ नेता हैं। इनकी पहुंच केवल फोटो खिंचवाने और ट्वीट करने तक सीमित है, जमीन पर इनका कोई वजूद नहीं है।

Sanjay raut attacks bjp raghav chadha joining bakasura comment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 11:00 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Raghav Chadha
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.