-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Nirupam Statement On Youtuber Jyoti Malhotra
‘ऐसी सजा दी जाए कि…’ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर बरसे संजय निरुपम, विजय शाह का किया बचाव
- Written By: आकाश मसने
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। संजय निरुपम ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक और दुखद है कि कुछ लोग लालच में आकर देशद्रोह कर रहे हैं।

संजय निरुपम व ज्याेति मल्होत्रा (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में कहा कि उसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के लिए सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूट्यूब वीडियो बनाने के बहाने वह पाकिस्तान के उच्चायोग से जुड़े लोगों से मिली और बाद में पैसे और अन्य लाभों के बदले देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गई।
संजय निरुपम ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक और दुखद है कि कुछ लोग लालच में आकर देशद्रोह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसे ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि कोई दूसरा व्यक्ति दुश्मन देश के लिए काम करने की हिम्मत न करे।
शिवसेना नेता ने एमपी के मंत्री विजय शाह का बचाव किया वहीं निरुपम ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान पर कहा कि मंत्री ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने पश्चाताप किया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। इसके बावजूद उनके खिलाफ हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कार्रवाई चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में गरजे सीटू नेता अरुण भेलके: आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को पीएफ दिलाने का दावा
अहेरी महिला एवं बाल अस्पताल को मिले 10 डॉक्टर, आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
चंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट: ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली
नया नागपुर प्रोजेक्ट: किसान धनराज आष्टनकर को मिला 12 करोड़ का मुआवजा, सही निवेश कर खरीदी 8 गुना ज्यादा जमीन
शिवसेना नेता निरुपम ने कहा कि सरकार को अदालतों के फैसले का सम्मान करते हुए काम करना चाहिए और अगर कोर्ट कार्रवाई का आदेश देता है तो उसका पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री के कबूलनामे और माफी को देखते हुए उन्हें थोड़ा लाभ उठाने का मौका दिया जाना चाहिए।
देश की एकता को कमजोर कर रही है कांग्रेस: संजय निरुपम
संजय निरुपम ने कहा कि देश से बड़ा कुछ नहीं है और आतंकवाद के खिलाफ अभियान पर सवाल उठाकर कांग्रेस देश की एकता को कमजोर कर रही है, जिसका फायदा पाकिस्तान जैसे झूठ बोलने वाले और धोखेबाज देश को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सभी दलों खासकर कांग्रेस ने सरकार और सैन्य कार्रवाई को पूरा समर्थन दिया था। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार के अलग-अलग मंत्रियों के बयानों पर सवाल उठाकर कांग्रेस पाकिस्तान की भूमिका पर जोर दे रही है।
संजय निरुपम ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ सरकार ने जिस तरह की भूमिका निभाई, उसके लिए पूरे देश ने सामूहिक रूप से समर्थन जताया था। लेकिन अब यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता सरकार के मंत्रियों पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे बयानों से अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान को ताकत मिलती है, जो इन्हें दुष्प्रचार के हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है।
Sanjay nirupam statement on youtuber jyoti malhotra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में गरजे सीटू नेता अरुण भेलके: आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को पीएफ दिलाने का दावा
Jul 03, 2026 | 02:42 PMMicroplastics: जन्म से पहले ही शरीर में पहुंच रहे प्लास्टिक के कण! असलियत जान आप भी रह जाएंगे दंग
Jul 03, 2026 | 02:40 PMपोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
Jul 03, 2026 | 02:34 PMअहेरी महिला एवं बाल अस्पताल को मिले 10 डॉक्टर, आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
Jul 03, 2026 | 02:30 PMAadhaar Mobile Update: आधार में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, घर बैठे नए ऐप से ऐसे करें अपडेट
Jul 03, 2026 | 02:29 PMचंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट: ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली
Jul 03, 2026 | 02:28 PMपाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
Jul 03, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM











