- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Groom Cousin Was Furious After Not Being Invited Wedding Leaked Embarrassing Video Mumbai
शादी में नहीं बुलाया तो बुआ के बेटे ने कर दिया कांड, दूल्हे का आपत्तिजनक वीडियो किया लीक
Mumbai Cyber Crime: मुंबई आग्रीपाड़ा में परिवारिक रंजिश के चलते शाकिब शेख ने दोस्त के आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस जांच जारी है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सेाशल मीडिया)
Mumbai Video Viral Case: मुंबई के आग्रीपाड़ा इलाके में परिवारिक रंजिश के चलते एक व्यापारी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी पीड़ित का परिचित और बुआ का बेटा है। मामला साइबर क्राइम और व्यक्तिगत बदले की मिसाल बन गया है।
आग्रीपाड़ा पुलिस के अनुसार, मामला अप्रैल 2024 से जुड़ा है, जब पीड़ित के साथ सेक्सटॉर्शन के जरिए साइबर ठगी का प्रयास किया गया था। उस समय अज्ञात साइबर अपराधियों ने पीड़ित का चेहरा दुरुपयोग कर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर फैलाया। किसी वित्तीय नुकसान के कारण उस समय सोशल मीडिया प्रोफाइल को बंद करवा दिया गया था।
हाल ही में दिसंबर 2025 में वही वीडियो फेसबुक के माध्यम से पुनः वायरल हुआ। इसमें केवल पीड़ित ही नहीं, बल्कि उसके माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों को भी अपमानजनक संदेशों और गालियों से निशाना बनाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
एयरटेल ने मनाया ‘कस्टमर डे 2026’, ग्राहकों की समस्याएं समझने पर विशेष फोकस
तेंदुओं को मारना अब हर स्थिति में अपराध नहीं, आत्मरक्षा में कार्रवाई की अनुमति, सरकार का बड़ा फैसला
पश्चिम रेलवे ने एनएफआर से कमाए 117 करोड़, गैर-किराया राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य
गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, मध्य रेलवे चलाएगी 1484 समर स्पेशल ट्रेनें
वीडियो वायरल करने वाले का खुलासा
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो विजय विश्वकर्मा नाम की संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल से भेजा गया। साइबर सेल की प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह फेसबुक प्रोफाइल Shenshan99@gmail.com ई-मेल आईडी से बनाई गई थी, जो एक मोबाइल नंबर से लिंक थी।
यह भी पढ़ें:- BJP अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने रितेश देशमुख से मांगी माफी, विलासराव देशमुख पर विवादित बयान पर दी सफाई
जांच में यह मोबाइल नंबर पीड़ित के परिवार और बुआ के बेटे शाकिब शेख (30) के उपयोग में होने की पुष्टि हुई। यह खुलासा इस मामले को और अधिक गंभीर बनाता है क्योंकि आरोपी पीड़ित का परिचित और परिवार का हिस्सा है।
पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा उपाय
आग्रीपाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी है। साइबर सेल ने वीडियो के स्रोत, सोशल मीडिया प्रोफाइल और संदेशों की पूरी पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Groom cousin was furious after not being invited wedding leaked embarrassing video mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर पर अपने हाथों से बनाएं कच्चे पपीते का अचार, जानिए इसकी सिंपल आसान और स्वादिष्ट रेसिपी
Mar 12, 2026 | 10:58 PMअनानास जूस हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, इसके फायदे जानते ही शुरू कर देंगे पीना!
Mar 12, 2026 | 10:38 PM16 मार्च को चैत्र महीने का दूसरा प्रदोष व्रत, जानिए इस व्रत के प्रमुख लाभ और महत्व
Mar 12, 2026 | 10:25 PMमिडिल ईस्ट टेंशन हमारे लिए भी है, लेकिन हम तो…यश की ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर 2’ स्टार ने कसा तंज
Mar 12, 2026 | 10:04 PMभारत खेल को अलग लेवल पर ले गया…T20 World Cup के बाद विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की शान में पढ़े कसीदे
Mar 12, 2026 | 10:02 PMहमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM‘दुनिया को बर्बाद नहीं होने दूंगा’, ईरान के एटम बम प्लान पर ट्रंप की हुंकार, तेल संकट पर भी दिया बड़ा बयान
Mar 12, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM














