बोरीवली के संजय गांधी नेशनल पार्क में 5,000 लोगों के पुनर्वास की तैयारी, मुख्यमंत्री फडणवीस की उच्चस्तरीय बैठक
Maharashtra Government Encroachment Action: मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उच्चस्तरीय बैठक की।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय गांधी पार्क पुनर्वास योजना (सौ. सोशल मीडिया )
Sanjay Gandhi National Park Encroachment Rehabilitation Plan: मुंबई के बोरीवली क्षेत्र में स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान भवन में इस विषय पर एक उच्चस्तरीय बैठक की और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एक महीने के भीतर पुनर्वास की ठोस और व्यवहारिक योजना प्रस्तुत की जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यान की सीमा का निर्धारण पूरा होते ही सीमावर्ती और मुख्य क्षेत्र में रहने वाले लगभग पांच हजार नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर पुनर्वासित किया जाए। इसके लिए उद्यान के आसपास उपलब्ध भूमि की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित लोगों को व्यवस्थित तरीके से बसाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना
14 जून 14 मौते! भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, नहीं थी सुरक्षा दीवार
लेफ्ट फ्रंट को हटा अपनी सरकार बनाना चाह रही है कांग्रेसः निरुपम ने कहा INDI गठबंधन के भीतर चल रहा है मतभेद
महिला कार्यकर्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए शिवसेना चलाएगी विशेष अभियान, जानें क्या है एकनाथ शिंदे की रणनीति
मुलुंड और ठाणे दिशा में जमीन तलाशने के निर्देश
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि मुलुंड और ठाणे की दिशा में रहने वाले अतिक्रमणकारियों के पुनर्वास के लिए उसी क्षेत्र में भूमि खोजी जाए। इससे प्रभावित लोगों को अपने मूल सामाजिक और आर्थिक परिवेश के करीब रहने में सुविधा मिल सकेगी।
पुनर्वास तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
बैठक में यह भी तय किया गया कि पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी होने तक अतिक्रमण करने वाले परिवारों को मानवीय आधार पर आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उच्च न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने और पुनर्वास की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- ठाणे में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए मनपा का हीट एक्शन प्लान, ट्रैफिक चौराहों पर लगेंगे ग्रीन नेट
पर्यावरण और शहर की सुरक्षा में उद्यान की भूमिका
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान दुनिया के सबसे बड़े शहरी राष्ट्रीय उद्यानों में गिना जाता है। यह उद्यान मुंबई में बाढ़ नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उद्यान क्षेत्र में लगभग दो हजार वर्ष पुरानी बौद्ध गुफाएं, तैंतालीस पाड़े नगर और दो हजार से अधिक आदिवासी परिवार भी निवास करते हैं। बैठक में वन मंत्री गणेश नाईक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
