14 जून 14 मौते! भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, नहीं थी सुरक्षा दीवार
Pickup Fell Into Well: सोलापुर जिले के पंढरपुर तालुका में तंदूवाड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कुएं में गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
Devotees Accident (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Pandharpur Accident: 14 जून का दिन महाराष्ट्र के लिए भयानक साबित हुआ। किसी ने नहीं सोचा था कि भगवान के दर्शन उन 14 लोगों के लिए आखरी दर्शन होंगे। सोलापुर जिले के पंढरपुर में हुए हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। पंढरपुर में हुई इस घटना से पूरे महाराष्ट्र में मातम पसरा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक पिकअप के कुएं में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर 7 लोगों के मौत की पुष्टी हुई है। पंढरपुर तालुका में म्हसवड-पंढरपुर हाईवे पर तंदूवाड़ी गांव के पास तब बड़ा हादसा हुआ, जब एक पिकअप ट्रक कुएं में गिर गया।
इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और पता चला है कि ये सभी पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी भक्त पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले हैं और ये सभी एक प्राइवेट कार से म्हसवड में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करके लौटते समय यह हादसा हुआ। असल में, इस घटना से पूरे राज्य में खलबली मची हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, मेडिकल ऑफिसर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और गाड़ी को बाहर निकालने का काम चल रहा है।
कुएं के पास कोई सुरक्षा दीवार नहीं है
बता दें कि जिस जगह हादसा हुआ वह कुआं सड़क से सिर्फ़ 20 से 25 फ़ीट की दूरी पर है। बड़ी बात यह है कि इस कुएं के लिए कोई सुरक्षा दीवार नहीं थी, इसलिए कार सीधे कुएं में जा गिरी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इसलिए हुआ क्योंकि कुआं सड़क से सटा हुआ है और वहां कोई सुरक्षा दीवार नहीं थी। गर्मी के मौसम में भी कुएं में पर्याप्त पानी भरा हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
तेंदुआ खाल तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, खाल बरामद, वन विभाग की जांच तेज
भंडारा में 21 से 23 जून के बीच अच्छी बारिश के संकेत, किसानों को मानसून का इंतजार
भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत
Solapur Pandharpur Accident Pickup Van Falls Into Well 14 Dead महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत pic.twitter.com/JVdKrTUtDs — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) June 14, 2026
मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
इस हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन के तमाम अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। यह भी बताया गया है कि इस घटना में अब तक 2 लोग बच गए हैं।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत
सोलापूर जिल्ह्यातील माळशिरस तालुक्यातील तांदळवाडी येथे एक वाहन खाजगी शेतातील विहिरीत पडल्याने झालेल्या अपघातात काही भाविकांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आणि दुःखद आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबियांच्या दुःखात आम्ही सहभागी आहोत.
सुदैवाने… — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 14, 2026
दर्दनाक हादसे की खौफनाक तस्वीर से छलके आंसू
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं और घटनास्थल का मंजर और लाशें देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू बह रहे थे। इस बीच, इस घटना पर बोलते हुए सोलापुर के पालकमंत्री जयकुमार गोरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तो वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने भी घटना पर शोक जताते हुए जांच के आदेश दिए है।
