सलीम डोला ने दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी से संबंधों से किया इनकार, जांच एजेंसियां कर रहीं पड़ताल
Salim Dola Denies Dawood Company Links: तुर्की से भारत प्रत्यर्पित किए गए कथित ड्रग सिंडिकेट सरगना सलीम डोला ने दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी से संबंध होने से इनकार किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सलीम डोला ने किया दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन से इनकार (सौ. डिजाइन फोटो )
Salim Dola Denies Dawood Company Links News: कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के सरगना सलीम डोला (59) ने मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी से किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है।
डोला का दावा है कि वह स्वतंत्र रूप से काम करता था। हालांकि, जांचकर्ता अंडरवर्ल्ड और कई देशों में फैले करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों के नेटवर्क से उसके संदिग्ध संबंधों की गहन जांच कर रहे हैं। वर्षों तक फरार रहने के बाद इसी साल अप्रैल में तुर्की से भारत प्रत्यर्पित किया गया, डोला फिलहाल वडोदरा पुलिस की हिरासत में है।
डोला अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की अहम कड़ी
मुंबई क्राइम ब्रांच का मानना है कि डोला अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की अहम कड़ी है। जांचकर्ता 2024 में सांगली की एक फैक्ट्री पर हुई छापेमारी से उसका संबंध जोड़ रहे हैं। जहां से 253 करोड़ रुपये मूल्य की 122 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
शिवाजी पार्क से आज निकलेगा ठाकरे बंधुओं का अभिनंदन मोर्चा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साझा संदेश
मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
ठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
संभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी
इसके अलावा, जून 2025 में उत्तर प्रदेश के एक ड्रग सप्लायर के अपहरण मामले में भी छोटा शकील नेटवर्क और डोला के शामिल होने का संदेह है। मूल रूप से मुंबई के कॉटन ग्रीन का निवासी डोला 2018 में जमानत मिलने के बाद देश से भाग गया था।
ये भी पढ़ें :- झीलों में सिर्फ 13.20% जल भंडार शेष, मुंबई के लिए 237.12 एमसीएम अतिरिक्त पानी होगा उपलब्ध
डोला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस किया गया था जारी
- उसने दुबई और तुर्की में बैठकर अपना सिंडिकेट चलाया। गुटखा और गांजे की तस्करी से शुरुआत करने वाला डोला बाद में सिंथेटिक ड्रग्स के धंधे में उतरा और 2018 में फेटानिल प्रीकर्सर रसायन के अवैध निर्यात के बाद केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर आया। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुरोध पर इंटरपोल ने डोला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
- पिछले साल जुलाई 2025 में उसके बेटे ताहिर डोला और भतीजे मुस्तफा कुब्बावाला को भी यूएई से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल कई भारतीय एजेंसिया महाराष्ट्र के इस सबसे बड़े ड्रग सिंडिकेट की कड़ियों को जोड़ने के लिए डोला के दावों की सच्चाई खंगाल रही है।
