Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी

Sambhajinagar New Water Scheme: छत्रपति संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना शुरू होते ही पाइपलाइन फट गई। एन-5 जलाशयों तक पानी नहीं पहुंच सका, जिससे परीक्षण के तहत शुरू हुई जलापूर्ति रोकनी पड़ी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 26, 2026 | 09:32 AM

संभाजीनगर जलापूर्ति, नई जल योजना, पाइपलाइन फटी,(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jayakwadi Water Supply Project: छत्रपति संभाजीनगर शहर की बहुप्रतीक्षित नई जलापूर्ति योजना शुरू होते ही तकनीकी खामी सामने आ गई। पिरामिड चौक पर 600 मिमी व्यास की जोड़ पाइपलाइन फट जाने से एन-5 क्षेत्र के जलाशय क्रमांक-2 और 3 तक पानी पहुंच ही नहीं सका।

परिणामस्वरूप परीक्षण के तौर पर शुरू की गई जलापूर्ति महज चार-पांच घंटे बाद बंद करनी पड़ी। तीन दिन बीत जाने के बावजूद पाइपलाइन की मरम्मत पूरी नहीं होने से संबंधित क्षेत्रों में नई योजना के तहत जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद फिलहाल टल गई है।

पाइपलाइन फटी, नई जलापूर्ति योजना फिर अटकी

सूत्रों के अनुसार, जलाशयों में केवल दो से तीन एमएलडी पानी ही संग्रहित हो सका। इसके बाद रिसाव बढ़ने पर आपूर्ति रोक दी गई और मरम्मत कार्य शुरू किया गया, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

सम्बंधित ख़बरें

मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री

ठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद

नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!

नई योजना के तहत जायकवाड़ी बांध से मुख्य पाइपलाइन के माध्यम से नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र तक पानी पहुंचाया जा रहा है। 1500 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन का परीक्षण पूरा होने के बाद एन-5 के जलाशयों में पानी छोड़ा गया था, लेकिन पिरामिड चौक पर जोड़ पाइपलाइन फटने से पूरी प्रक्रिया रोकनी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद दोबारा परीक्षण किया जाएगा।

अगस्त में 2 और मुख्य लाइनों से मिलेगी राहत

नई योजना के तहत 11 सौ मिमी और 2 हजार मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइनों का कार्य अंतिम चरण में है। जुबली पार्क, हनुमान टेकड़ी और अन्य स्थानों पर पाइपलाइन जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है, जबकि देवलाई चौक पर क्रॉसिंग का कार्य भी शेष है।

अधिकारियों का दावा है कि शेष तकनीकी बाधाएं दूर होते ही अगस्त माह में इन दोनों मुख्य पाइपलाइनों के माध्यम से भी शहर के विभिन्न हिस्सों में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी इस बीच योजना के अंतर्गत बनने वाले करीब 22 से 25 जलाशयों का निर्माण कार्य भी अभी जारी है।

यह भी पढ़ें:- 26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान

संबंधित ठेकेदार कंपनी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। अधिकारियों के अनुसार, सभी शेष नागरिक निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नई जलापूर्ति योजना के सफल संचालन के लिए पाइपलाइन और जलाशयों का निर्माण समय पर पूरा करना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Chhatrapati sambhajinagar new water supply pipeline burst n5 testing delayed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 09:32 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.