Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवाजी पार्क से आज निकलेगा ठाकरे बंधुओं का अभिनंदन मोर्चा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साझा संदेश

Mumbai Political Rallies: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव और राज ठाकरे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवाओं की जीत बताई। रविवार को शिवाजी पार्क में निकाला जाएगा 'अभिनंदन मोर्चा'।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 26, 2026 | 09:52 AM

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Joint Press Conference Mumbai : नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। चौतरफा आलोचना तथा विरोधियों के हमले के कारण बन रहे भारी दबाव के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 12 वर्षों के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली भाजपाई सरकार की सबसे बड़ी हार बताई जा रही है।

इसलिए इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले को देश की युवा शक्ति की बड़ी जीत बताया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह विषय केवल एक इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के युवाओं ने डर के माहौल को खत्म किया है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनता को ‘कॉकरोच’ समझ रहे थे, लेकिन एक छोटे से संघर्ष ने हुकूमशाह को झुका दिया। तो वहीं मामले में राज ठाकरे ने कहा कि छात्रों की आत्महत्या के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री

ठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

संभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी

PMO के उस अहम इनपुट में क्या था? जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को देना पड़ा इस्तीफा, जानिए अंदर की पूरी खबर

…तो अगला आंदोलन अमित शाह के खिलाफ

उद्धव ने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि पुलिस की कार्रवाई की जांच कब होगी और छात्रों पर दर्ज मुकदमे कब वापस लिए जाएंगे? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो युवाओं का अगला आंदोलन अमित शाह के खिलाफ होगा।

युवाओं ने सरकार को झुका दिया

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जेन-जी’ युवाओं ने सरकार के अहंकार को पूरी तरह तोड़ दिया है। सरकार झुकने पर मजबूर हुई। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंत्री के इस्तीफे की बात नहीं। बल्कि देश के युवाओं की ताकत का प्रमाण है। उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व करने वाले अभिजीत दिपके और सभी छात्रों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें:- ठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

होने वाले आंदोलन का बदला स्वरूप

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ठाकरे बंधुओं ने मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को प्रस्तावित अपने तिरंगा आंदोलन के कार्यक्रम में बदलाव किया है। 26 जुलाई को होने वाले इस आंदोलन को उन्होंने रद्द नहीं किया है, बल्कि इसका स्वरूप बदल दिया है। अब छात्रों की इस बड़ी जीत की खुशी में ठाकरे बंधु ‘अभिनंदन मोर्चा’ निकालेंगे,

Dharmendra pradhan resignation uddhav raj thackeray press conference cjp protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 09:52 AM

Topics:  

  • Dharmendra Pradhan
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • NEET Paper Leak
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.