- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Saamana Blamed Government For Pahalgam Attack And Said Bjp Should Be Ashamed
अब कहा हैं जेम्स बॉन्ड, पहलगाम हमले पर सामना ने सरकार को ठहराया दोषी, कहा- भाजपा को शर्म आनी चाहिए
Pahalgam Terror Attack: शिवसेना यूबीटी ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ जानलेवा आतंकवादी हमला "खुफिया तंत्र की विफलता" का परिणाम है। सामना में सरकार के शासन की आलोचना की है।
- Written By: प्रिया जैस

संजय राउत और पीएम मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 भारतीय और दो विदेशी नागरिक मारे गए। शिवसेना यूबीटी ने इस आतंकी हमले का जिम्मेदार भाजपा को माना है। शिवसेना यूबीटी ने अपने सामना मुखपत्र में आतंकवादी हमले का दोषी भाजपा और भाजपा द्वारा अपनाई गई नीति को बताया है। शिवसेना यूबीटी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ जानलेवा आतंकवादी हमला “खुफिया तंत्र की विफलता” का परिणाम है और केंद्र शासित प्रदेश के मुद्दे केवल पाकिस्तान को धमकाने से नहीं सुलझेंगे।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में तीखे शब्दों में कहा कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बावजूद कश्मीर घाटी में हिंसा थमी नहीं है और हिंदुओं को अब भी निशाना बनाया जा रहा है। विपक्षी पार्टी ने अपनी पूर्व सहयोगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2019 में संविधान के इस विवादित प्रावधान को हटाए जाने के बाद “राजनीतिक उत्सव” मनाया था लेकिन घाटी में हिंदुओं को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।
कहा है जेम्स बॉन्ड? – सामना
पार्टी ने दावा किया कि पांच अगस्त 2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर में अब तक 197 सुरक्षाकर्मी, 135 आम नागरिक और 700 आतंकी मारे जा चुके हैं। मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में आतंकवादियों ने हमला कर दिया था जिसमें कम से कम 26 लोगों की जान गई। अधिकांश अन्य राज्यों से आए पर्यटक थे। संपादकीय में सवाल किया गया, “राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कहां हैं, जो खुद को ‘जेम्स बॉन्ड’ जैसा दिखाते हैं?”
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार
भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई
मुस्लिम वोटों के लिए 1000 करोड़ का सौदा…TMC के आरोपों पर आया हुमायूं कबीर का पलटवार; सबूत दिखाने की कही बात
Jalna में कांग्रेस की पकड़ ढीली, दल-बदल से कमजोर होता संगठन; भाजपा को फायदा
‘सामना’ ने लिखा, “पुलवामा हमले के बाद अब पहलगाम हमला खुफिया एजेंसियों की विफलता है।” भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग करती है, लेकिन पहलगाम में हिंदुओं की हत्या की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। संपादकीय में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि वर्ष 2016 की नोटबंदी से आतंकवाद की कमर टूट जाएगी, लेकिन वह झूठ था। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में आतंकवाद खत्म होने के दावे को भी ‘सामना’ ने खारिज किया और कहा कि घाटी में अब भी रोज़ाना खून बह रहा है।
भाजपा को शर्म आनी चाहिए – सामना
संपादकीय में लिखा गया, “घाटी में हिंसा थमने के कोई संकेत नहीं हैं। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और विस्थापित कश्मीरी पंडितों से किए गए वादे अब भी अधूरे हैं। उल्टा, हिंदू वहां से पलायन कर रहे हैं। हिंदुओं की मसीहा होने का दावा करने वाली भाजपा को शर्म आनी चाहिए।” सामना ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चला रही है, लेकिन पहलगाम से उठती चीखें और आंसू इस शासन की “कुशलता” की पोल खोल रहे हैं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
संपादकीय में कहा गया, “मुद्दे पाकिस्तान को धमकाने से हल नहीं होंगे। इससे केवल भक्त (भाजपा समर्थक) संतुष्ट हो सकते हैं।” भाजपा पर सीधा हमला करते हुए ‘सामना’ ने कहा, “हिंदुओं की रक्षा कौन करेगा? हिंदुओं की मौत के बाद रोना-धोना, फिर पाकिस्तान और मुसलमानों पर आरोप लगाना… यह भाजपा का तरीका है। ऐसा ही पुलवामा के बाद भी हुआ था।” संपादकीय के अंत में आरोप लगाया गया कि पिछले दस वर्षों से देशभर में धार्मिक आधार पर नफरत फैलाई जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Saamana blamed government for pahalgam attack and said bjp should be ashamed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














