संजय राउत ने आरएसएस पर बोला हमला (सौ. डिजाइन फोटो )
Sanjay Raut Political Attack On RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुंबई में आयोजित भव्य कार्यक्रम अब राजनीतिक विवादों के फंस गया है।
कार्यक्रम में आमंत्रित मेहमानों की सूची, विशेषकर प्रसिद्ध गायक अदनान सामी की उपस्थिति को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने संघ और भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
राऊत ने अदनान सामी के पारिवारिक इतिहास का हवाला देते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत की राष्ट्रभक्ति पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। संजय राऊत ने मीडिया से बात करते हुए अदनान सामी की पृष्ठभूमि पर कड़ा ऐतराज जताया।
उन्होंने कहा, रंगायक अदनान सामी सरसंघचालक के साथ बैठकर ब्रेकफास्ट कर रहे थे। शायद उन्हें निमंत्रण देने वालों को यह पता नहीं होगा कि अदनान के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान वायु सेना में पायलट थे। 1965 के युद्ध में उन्होंने भारत पर बमबारी की थी और पठानकोट एयरबेस को तबाह करने में भूमिका निभाई थी। ऐसे व्यक्ति का बेटा आज सरसंघचालक के बंगले में बैठा है, यह देखकर गहरा धक्का लगा है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में कंजेशन टैक्स की मांग तेज, पीक ऑवर में वाहनों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव
संघ और भाजपा को ‘ढोंगी’ और ‘पाखंडी’ करार देते हुए राऊत ने पूछा कि इस कदम से देश को क्या प्रेरणा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिनके पूर्वजों ने भारत पर हमले किए, उनके साथ मंच साझा करना संघ के रबिगड़े हुए चरित्रर को दर्शाता है, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर सुर मिलाते हुए इसे ‘राष्ट्र-विरोधी’ कृत्य करार दिया और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। राऊत ने केवल अदनान सामी ही नहीं, बल्कि कार्यक्रम में मौजूद अन्य हस्तियों पर भी बड़ा निशाना साधा।