Navi Mumbai में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 17.74 करोड़ की संपत्तियां अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा
Money Laundering: नवी मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की संपत्तियां अटैच की हैं। जांच में जंगल जमीन के अवैध ट्रांसफर और फर्जी मुआवजे का खुलासा हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई ईडी रेड (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ED action In Navi Mumbai properties: मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक बड़े मामले में सख्त कदम उठाते हुए नवी मुंबई के उरण और उलवे इलाके में स्थित तीन अचल संपत्तियों को प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर के तहत जब्त किया है।
इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 17.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एजेंसी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।
आरोपी और संपत्तियों का विवरण
ईडी के अनुसार, अटैच की गई संपत्तियां आरोपी जे एम म्हात्रे और उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज हैं। जांच एजेंसी को संदेह है कि इन संपत्तियों का संबंध अवैध वित्तीय गतिविधियों से है। फिलहाल एजेंसी मामले में वित्तीय लेनदेन और संपत्ति खरीद से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश में ED का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में 24.14 करोड़ की संपत्ति अटैच
देसाईगंज रेत घाट घोटाला: 6 लाख ब्रास अवैध खनन का दावा, ईडी से जांच की मांग
नवी मुंबई में तूफानी बारिश का कहर: पांडवकड़ा झरने में बहे दो युवक, ठाणे जिले के लिए अगले 2 दिन ‘रेड अलर्ट’
सीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
जंगल जमीन के अवैध अधिग्रहण का आरोप
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जंगल की जमीन का कथित रूप से अवैध अधिग्रहण किया और बाद में उसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को गैरकानूनी तरीके से ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद मुआवजे के नाम पर फर्जी दावा प्रस्तुत कर आर्थिक लाभ उठाने का आरोप भी लगाया गया है। संबंधित जमीन रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका स्थित मौजे वाहल क्षेत्र में बताई गई है।
ये भी पढ़ें :- ठाणे में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 193 केंद्रों पर HSC, 326 केंद्रों पर SSC परीक्षा
अब तक करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में
ईडी ने इस मामले में अब तक कुल 69।47 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों की पहचान की है, जिन्हें अटैच, जब्त या फ्रीज किया जा चुका है। एजेंसी का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले समय में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है।
