Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा RTE प्रवेश: 86 स्कूल, 913 सीटें, 25% कोटा, सीटें बढ़ीं, दस्तावेज जांच होगी सख्त

Bhandara RTE Admission: भंडारा में RTE के तहत 86 स्कूलों में 913 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी जल्द होगी। दस्तावेजों की सख्त जांच के साथ पोर्टल शीघ्र खुलेगा।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 10, 2026 | 09:42 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara School Registration: भंडारा शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए भंडारा जिले में 86 स्कूलों का पंजीयन पूर्ण हो गया है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए जिले में कुल 913 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी जल्द ही निकाली जाएगी।

शिक्षा विभाग द्वारा समय पर नियोजन किए जाने से इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया तेजी से पूरी होने की संभावना है। पिछले शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में जिले के 87 स्कूलों ने पंजीकरण किया था और 827 सीटें उपलब्ध थीं। इस वर्ष स्कूलों की संख्या एक कम होकर 86 रह गई है, लेकिन उपलब्ध सीटों में 86 की वृद्धि हुई है। इस प्रक्रिया में राज्य बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध निजी, बिना अनुदानित एवं स्वयं वित्तपोषित स्कूलों का समावेश है।

9 से 31 जनवरी के बीच स्कूल पंजीयन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस वर्ष अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की सख्त जांच की जाएगी। विशेष रूप से किरायानामा, आय प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र की गहन पड़ताल होगी। गलत जानकारी देकर प्रवेश लेने की कोशिशों को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है।

सम्बंधित ख़बरें

Navi Mumbai में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 17.74 करोड़ की संपत्तियां अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा

नेत्र संकलन में भंडारा अव्वल, युवाओं की बढ़ती भागीदारी; लक्ष्य से पहले 100% सफलता

वर्धा तलेगांव टी-पॉइंट पर युवक की मौत: अधूरा फ्लाईओवर बना जानलेवा, प्रशासन पर उठे सवाल

ठाणे में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 193 केंद्रों पर HSC, 326 केंद्रों पर SSC परीक्षा

जल्द ही विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए पोर्टल खोला जाएगा और आवेदन भरने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा, एक बार दर्ज की गई जन्मतिथि में संशोधन नहीं किया जा सकेगा। यदि एक ही बच्चे के लिए एक से अधिक आवेदन पाए गए तो सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में त्रुटि होने पर आवेदन निरस्त कर नया आवेदन भरना होगा।

शुल्क प्रतिपूर्ति का मुद्दा बरकरार

नई प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ निजी स्कूलों की लंबित शुल्क प्रतिपूर्ति का मुद्दा भी बना हुआ है। बिना अनुदानित स्कूलों ने बकाया राशि को लेकर प्रशासन से कई बार मांग की है।

इसके बावजूद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के शिक्षा अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने इस वर्ष प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से लागू करने की तैयारी की है। अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त एवं अनधिकृत स्कूलों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

कोविडकाल में अनाथ हुए व वंचित वर्ग को प्राथमिकता

1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 के बीच कोविड-19 के कारण माता-पिता को खो चुके बच्चों को ‘वंचित समूह’ श्रेणी में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए मृत्यु प्रमाणपत्र और अस्पताल का कोबिड निदान प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें:-नेत्र संकलन में भंडारा अव्वल, युवाओं की बढ़ती भागीदारी; लक्ष्य से पहले 100% सफलता

अनाथ बच्चों के लिए आय प्रमाणपत्र की शर्त शिथिल की गई है। यदि आधार कार्ड उपलब्ध न हो तो 90 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने की शर्त पर अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा।

Bhandara rte admission 2026 online lottery

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2026 | 09:42 AM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.