Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में कंजेशन टैक्स की मांग तेज, पीक ऑवर में वाहनों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव

Mumbai Traffic Update: मुंबई में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के बीच कंजेशन टैक्स लागू करने की मांग फिर चर्चा में है। भाजपा नगरसेवक के प्रस्ताव पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 10, 2026 | 09:45 AM

मुंबई ट्रैफिक (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Congestion Tax Proposal: शहर में ट्रैफिक की गंभीर समस्याओं को देखते हुए बीजेपी के नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने कंजेशन टैक्स लागू करने की मांग एक बार फिर तेज कर दी है। उनका तर्क है कि बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए वाहन यातायात पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।

कंजेशन टैक्स वह शुल्क होता है, जो भीड़भाड़ वाले और अधिक यातायात वाले इलाकों में पीक ऑवर के दौरान प्रवेश करने वाले वाहनों पर लगाया जाता है। इसका उद्देश्य पहले से जाम सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करना होता है।

लंदन और स्टॉकहोम जैसे शहरों में इस तरह की व्यवस्था पहले से लागू है। भारत में भी कर्नाटक सरकार ने पिछले वर्ष उच्च घनत्व वाले मार्गों पर वाहनों के लिए ऐसा ही शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा था। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात प्रवाह को सीमित करना और प्रदूषण स्तर को कम करना है।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा RTE प्रवेश: 86 स्कूल, 913 सीटें, 25% कोटा, सीटें बढ़ीं, दस्तावेज जांच होगी सख्त

Navi Mumbai में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 17.74 करोड़ की संपत्तियां अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा

नेत्र संकलन में भंडारा अव्वल, युवाओं की बढ़ती भागीदारी; लक्ष्य से पहले 100% सफलता

वर्धा तलेगांव टी-पॉइंट पर युवक की मौत: अधूरा फ्लाईओवर बना जानलेवा, प्रशासन पर उठे सवाल

300 करोड़ राजस्व की उम्मीद

  • बीजेपी के नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी को लिखे पत्र में हाल ही में जारी आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला दिया, जिसमें यातायात कम करने, उत्सर्जन घटाने और शहरी परिवहन में सुधार के लिए कंजेशन प्राइसिंग की सिफारिश की गई है।
  • उन्होंने पीक ऑवर में प्रति प्रवेश 50 से 100 शुल्क लगाने का सुझाव दिया। उनके अनुसार, अधिक यातायात वाले क्षेत्रों की पहचान प्रवेश बिदुओं पर लगे मौजूदा सीसीटीवी नेटवर्क और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों के जरिए की जा सकती है। नार्वेकर ने कहा, “इस कदम से सालाना लगभग 200 से 300 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

मुंबई में भाजपा का महापौर कार्यकाल अभी औपचारिक रूप से शुरू भी नहीं हुआ है और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के भाई मकरंद नार्वेकर (कोलाबा से भाजपा नगरसेवक) ने मुंबई में वाहनों पर कंजेशन टैक्स लगाने की मांग करते हुए बीएमसी को पत्र लिख दिया है। कितनी शर्म की बात है कि भाजपा मुंबई को सिर्फ लूटने की नजर से देखती है, बदले में शहर को कुछ देने के लिए नहीं!
– आदित्य ठाकरे

ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 17.74 करोड़ की संपत्तियां अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा

समाधान करने लगातार बनी रहने वाली यातायात समस्याओं का के बजाय यह सरकार नागरिकों पर कंजेशन टैक्स थोपना चाहती है।
वर्षा गायकवाड़

Mumbai congestion tax proposal traffic pollution bmc debate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2026 | 09:45 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.