Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 महीने की मेहनत, 36 करोड़ के हीरे और 2 किलो सोना, मुंबई के डिजाइनर का रमाबाई आंबेडकर को अनोखा सम्मान

Mata Ramabai Ambedkar Tribute: मुंबई के 'गोल्डमैन' रोहित पिसाल का कमाल। ₹39 करोड़ की साड़ी पर उकेरा माता रमाबाई आंबेडकर का चित्र। 36 करोड़ के हीरे और 2 किलो सोने का हुआ इस्तेमाल।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 11, 2026 | 11:25 AM

रमाबाई को समर्पित साड़ी (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohit Pisal Gold Saree: मुंबई के मशहूर व्यवसायी रोहित पिसाल इस वक्त 39 करोड़ की साड़ी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये करोड़ों की साड़ी अपने आप में ही बेहद खास है। इसे हीरे और सोने से डिजाइन किया गया है। साड़ी को रोहित पिसाल ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पत्नी माता रमाबाई आंबेडकर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें समपर्ति किया है।

रोहित पिसाल कहते हैं कि इस साड़ी में मैंने रमाबाई का चित्र बनाया है, जो आंबेडकर की पत्नी थीं। उन्होंने बहुत गरीबी देखी। उनके बच्चों के लिए रोटी जुटाने के लिए उन्होंने अपने गहने बेच दिए थे। यही वजह है कि मैंने उन्हें ये साड़ी अर्पण की। इस साड़ी को बनाने का मेरा मकसद इतना था कि, जिस माता ने अपने फटे हुए आंचल से सभी को समेटा उनका आंचल उनका बेटा हीरे और सोने से जड़ सकता है।

गोल्डमैन के नाम से मशहूर है पिसाल

रोहित पिसाल गहनों और अपनी गोल्डन कलाकृतियों के लिए काफी मशहूर हैं। उन्हें मीडिया में ‘गोल्डमैन’ के नाम से जाना जाता है। वे सोने, हीरे और कीमती पत्थरों से बने अनोखे डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध हैं, जिनमें लक्जरी आर्टवर्क और शोपीस शामिल हैं। रोहित पिसाल ने हाल ही में एक 39 करोड़ रुपए की साड़ी बनाई है, जिसमें लगभग 36 करोड़ के हीरे और लगभग 2 किलो सोना शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

‘घाटकोपर में छिपा था हत्यारा’, सांताक्रुज में बोरे में मिले शव मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कमयाबी

120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर

20 साल पुराने बीएसएनएल बिल घोटाले में बड़ा फैसला, 7 आरोपी दोषी, CBI कोर्ट ने सुनाई सजा

वर्धा में संकट: शिक्षकों के पद खाली, जि.प. स्कूलों की हालत बदतर; शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह साड़ी उन्होंने माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर समर्पित की है। इसके अलावा, उन्होंने सोने और हीरों से एक 10 करोड़ रुपए का ‘गोल्डन सेब’ भी बनाया है, जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है और थाईलैंड के रॉयल पैलेस में प्रदर्शित हो रहा है। उनका मुख्य व्यवसाय सोने-हीरे और ज्वेलरी-आर्टवर्क डिजाइन का निर्माण करना है।

यह भी पढ़ें – न घर के, न घाट के…रात 2 बजे की ‘डील’ और पलट गई चंद्रपुर की बाजी! कांग्रेस ने अपनों पर ही फोड़ा हार का ठीकरा

तीन महीने में तैयारी हुई साड़ी

मुंबई में पिसाल वे अपनी दुर्लभ महंगी और खास डिजाइनों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। रोहित पिसाल के द्वारा बनाई गई 39 करोड़ की साड़ी को तैयार करने में एक दो नहीं बल्कि तीन महीने का समय लगा है। साड़ी पर गोल्ड की जो परत लगाई गई है, उसे महज 4 घंटे में लगाया गया था।

Rohit pisal 39 crore saree mata ramabai ambedkar tribute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 11:25 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.