खत्म हुई रोहित पवार की भूख हड़ताल, 22 जून को मिलेगा किसान कर्जमाफी की समस्या का समाधान
Rohit Pawar Ends Hunger Strike: किसान कर्जमाफी की शर्तें हटाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे रोहित पवार ने सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया है। देवेंद्र फडणवीस ने समाधान निकालने का भरोसा दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
रोहित पवार और गिरीश महाजन (सौ. एक्स )
Rohit Pawar Ends Hunger Strike News: किसान कर्ज माफी को लेकर अनशन पर बैठे राकांपा (एसपी) विधायक रोहित पवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस के दूत गिरीश महाजन मनाने में सफल हुए हैं। महाजन की मध्यस्थता में मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक निर्णय लेने के आश्वासन के बाद सोमवार को रोहित ने अनशन खत्म कर दिया।
हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 22 जून तक हल नहीं निकाला तो वे फिर उग्र आंदोलन छेड़ेंगे। मंत्री गिरीश महाजन ने सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचकर रोहित को मनाया। महाजन के साथ हुई सकारात्मक चर्चा और सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद रोहित ने अपना अनशन खत्म करने का निर्णय लिया।
फडणवीस से करवाई बात
महाजन ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ फोन पर बातचीत कराई। मुख्यमंत्री ने मसले का हल निकालने के लिए 22 जून को बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है। रोहित ने स्पष्ट किया है कि यदि 22 जून की बैठक में समाधान नहीं निकला, तो सरकार के खिलाफ वे फिर सड़क पर उतरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
एक या तीन मौतें? नागपुर जिले के गोरेवाड़ा सफारी में रहस्य ने बढ़ाई चिंता, आधिकारिक दावों पर उठे सवाल
मुंबई में मानसून 25 जून तक पहुंचने की संभावना, 1000 आपदा मित्र और NDRF टीमें तैनात
नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 856 किमी एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ, अब शुरू होगा भूमि अधिग्रहण
राज्य में अब तक केवल 42% आयुष्मान कार्ड बने, शेष पंजीकरण जल्द पूरा करने के निर्देश
महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्ज माफी यौजना में शामिल दो शतों ओटीएस और लैंडहोल्डिंग की सीमा को हटाने की मांग को लेकर रोहित पवार पिछले तीन दिनों से अन्न त्याग आंदोलन कर रहे थे। इस बीच उनका शुगर लेवल भी बढ़ गया था। मंत्री महाजन की मध्यस्तता के बाद आखिरकार उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
ये भी पढ़ें :- ‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
किसानों की मांगों पर टिकी निगाहें
अब किसानों और राजनीतिक हलकों की नजर 22 जून को होने वाली बैठक पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कर्जमाफी योजना की शर्तों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। यदि सरकार किसानों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाती है, तो लंबे समय से चल रही इस मांग का समाधान निकल सकता है।
