मौत के मुंह से निकल आई जिंदगी! कन्हान पुल से नदी में कूदी किशोरी, दमकल टीम की तत्परता से बची जान
Teen River Girl Rescued: कन्हान नदी में छलांग लगाने वाली 17 वर्षीय किशोरी को दमकल और आपदा प्रबंधन दल ने सुरक्षित बचा लिया। इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई, घटना के कारणों की जांच जारी है।
- Written By: अंकिता पटेल
कन्हान नदी में किशोरी ने लगाई छलांग, बचाव अभियान शुरु (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Kanhan River Rescue Operation: नागपुर जिले के कन्हान क्षेत्र में शनिवार शाम एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा कन्हान नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना सामने आई। समय रहते स्थानीय नागरिकों की सतर्कता और कन्हान-पिंपरी नगर परिषद के दमकल एवं आपदा प्रबंधन दल की त्वरित कार्रवाई से किशोरी की जान बचा ली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी का दमकल दल ने किया सफल रेस्क्यू
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे किशोरी अपने घर के पास स्थित कन्हान नदी के पुराने पुल पर पहुंची और अचानक नदी में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद लोगों ने जैसे ही यह घटना देखी, तुरंत कन्हान पुलिस और कन्हान-पिंपरी नगर परिषद के दमकल एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंच गई।
दमकल कर्मियों ने लाइफ जैकेट और अन्य आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ नदी में उतरकर किशोरी की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में उसे नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव अभियान के दौरान टीम ने पूरी सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए किशोरी को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
प्रवासी देवो भव; आषाढ़ी वारी में लालपरी बनी लाखों वारकरियों की भरोसेमंद, 9 लाख श्रद्धालुओं को ने किया सफर
महालुंगे भूखंड विवाद गरमाया; अदालत का यथास्थिति आदेश, दोनों बिल्डरों ने एक-दूसरे पर अतिक्रमण के लगाए आरोप
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि: जुलाई में 21.53 मिलियन टन माल ढुलाई, कमाया 2,636 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
पर्यावरण संरक्षण की नई पहल! नागपुर में राज्यपाल के हाथों पौधारोपण अभियान का आगाज, जुटे शहर के प्रमुख दिग्गज
किशोरी की बची जान, कारणों की जांच शुरू
रेस्क्यू के तुरंत बाद कन्हान और कामठी पुलिस ने किशोरी को एम्बुलेंस की सहायता से कामठी उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि: जुलाई में 21.53 मिलियन टन माल ढुलाई, कमाया 2,636 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस किशोरी और उसके परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक, मानसिक या अन्य कारण तो नहीं है।
इस घटना में कन्हान-पिंपरी नगर परिषद के दमकल एवं आपदा प्रबंधन दल की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। अधिकारियों ने भी कहा कि समय पर मिली सूचना और तत्काल शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई।
