Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित

Mumbai BMC News: मुंबई बीएमसी में जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्रों के भारी बैकलॉग से शादी और वीजा प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। बीएमसी ने 7 नए जिला रजिस्ट्रार पदों की मंजूरी मांगी है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 03, 2026 | 03:24 PM

अश्विनी भिडे (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BMC Mumbai Birth Certificate Delay: बीएमसी में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों के लंबित मामलों का संकट अब आम नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। प्रमाणपत्रों में सुधार और पुराने रिकॉर्ड के सत्यापन में हो रही देरी के कारण लोगों की शादी का पंजीकरण, विदेश जाने के लिए वीजा, विश्वविद्यालयों में प्रवेश और विदेशी नागरिकता अथवा स्थायी निवास से जुड़ी प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं।

बीएमसी ने भी स्वीकार किया है कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्रों के निस्तारण में बड़ा बैकलॉग बन चुका है और इसे दूर करने के लिए अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार नियुक्त करने की मंजूरी मांगी गई है। बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने हाल ही में भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त को पत्र लिखकर सात अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार नियुक्त करने की अनुमति मांगी है।

बीएमसी का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था पर काम का अत्यधिक दबाव है, जिसके कारण वर्षों पुराने रिकॉर्ड के सत्यापन और अनुमोदन में लंबा समय लग रहा है। बीएमसी के अनुसार मुंबई में जन्म और मृत्यु से जुड़े लगभग एक करोड़ पुराने रिकॉर्ड अब भी डिजिटाइज किए जाने बाकी हैं। हर दिन विभिन्न जिला रजिस्ट्रार कार्यालयों में 200 से 400 ऐड ओल्ड इवेंट आवेदन पहुंचते हैं, जबकि लगभग 1,000 आवेदन मंजूरी की प्रतीक्षा में लंबित हैं।

सम्बंधित ख़बरें

चने-फुटाने की तरह गली-नुक्कड़ पर बिक रहा ड्रग्स! नागपुर में एमडी और सिंथेटिक नशा बना बड़ा खतरा

E-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन

मुंबई: कुर्ला से अगवा 6 महीने का मासूम 4 घंटे में बरामद, पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ठाणे से आरोपी को पकड़ा

मुंबई में SRA के PAP फ्लैट्स दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी! 47 लोग शिकार, FIR दर्ज

प्रमाणपत्रों में देरी की वजह से बढ़ रही लोगों की समस्याएं

नई नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के तहत प्रत्येक आवेदन के अनुमोदन के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की आवश्यकता होती है, जिसकी वैधता केवल 60 सेकंड रहती है। मुंबई बीएमसी का कहना है कि सीमित समय में इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों का सत्यापन करना व्यावहारिक रूप से बेहद कठिन हो गया है। प्रमाणपत्रों में देरी का असर सीधे नागरिकों के निजी जीवन पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:- Uttan Virar Sea Link को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मंजूरी, MMRDA की योजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

गोवा की एक महिला को जन्म प्रमाणपत्र में सुधार नहीं होने के कारण उसकी शादी का पंजीकरण टालना पड़ा। बांद्रा के डीसूजा परिवार का कहना है कि उनके रिश्तेदार के नीदरलैंड में स्थायी निवास आवेदन पर संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र जारी होने में कई महीने लग सकते हैं। विदेश में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों को भी प्रवेश और वीजा की समय-सीमा पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Bmc birth death certificate backlog citizens face delays

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 03:23 PM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.