-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Record 255 Proposals In The Last Meeting Of Bmc Standing Committee 800 Crores Will Be Spent
BMC स्थायी समिति की आखिरी बैठक में रिकॉर्ड 255 प्रस्ताव, 800 करोड़ होगा खर्च
- Written By: प्रभाकर दुबे

फ़ाइल फोटो
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका प्रशासन इस पंचवर्षीय सत्र के खत्म होने से पहले सभी प्रस्तावों को पास कराने की जल्दबाजी में है। 7 मार्च को बीएमसी (BMC) नगरसेवकों (Corporators) का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उसके बाद बीएमसी के चुनाव (BMC Election) कब होंगे किसी को भी नहीं पता है। इसलिए बीएमसी प्रशासन मानसून के समय लाए जाना वाला प्रस्ताव भी अभी पास करा लेना चाहता है। स्थायी समिति (Standing Committee) की आखिरी बैठक में रिकॉर्ड (Record) 255 प्रस्ताव लाए गए हैं। इससे पहले पिछली बैठक में लाए गए 201 प्रस्ताव को भी पीछे छोड़ दिया है। बीएमसी प्रशासन इन प्रस्ताव पर 800 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया है।
बीएमसी प्रशासन ने कार्यक्रम का एजेंडा वितरित किया जिसमें 160 प्रस्ताव हैं। इस प्रस्ताव में नाला सफाई, ड्रेनेज लाइन को चौड़ा करने के अलावा सभी रिपेयर वर्क्स शामिल हैं। बीएमसी की तरफ से लाए गए प्रस्ताव में 400 करोड़ रुपए नाला सफाई और बरसात में जलजमाव पर होने वाला खर्च करेगा, जबकि 270 करोड़ रुपए स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज लाइन के मरम्मत पर खर्च किया जाएंगे। सड़कों की मरम्मत के लिए भी 100 करोड़ का प्रस्ताव लाया गया है।
पिछली बैठक में केवल 55 प्रस्ताव पास किए गए
समिति की पिछली बैठक में भी 201 प्रस्ताव लाए गए थे जिन पर 2300 करोड़ रुपए खर्च किया जाना था, लेकिन बीजेपी सदस्यों के विरोध के कारण केवल 55 प्रस्ताव पास किए गए। बाकी बचे प्रस्ताव को बाद में लाने की सहमति बनी थी। बीजेपी सदस्यों ने समिति की बैठक में बैनर पहन कर आए थे। यह पहली बार देखने को मिला जब बीजेपी सदस्यों के बैनर पर शिवसेना के किसी सदस्य ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। यशवंत जाधव के घर आयकर विभाग के छापे के बाद हुई समिति की बैठक में यशवंत जाधव ने भी बीजेपी सदस्यों के नारेबाजी का विरोध नहीं किया। बैठक में वे बहुत मायूस नजर आ रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
विरार और दहानू के लोगों के लिए वेस्टर्न रेलवे ने किया ये खास इंतजाम, लोकल ट्रेन से कैसे जाएंगे वसई के आगे?
क्या अखिलेश यादव राम भक्त नहीं हैं? चढ़ावा चोरी मामले पर संजय राउत का भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला
मौत की बारिश: महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक 62 लोगों की मौत; पूरे समुद्री तट के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी
मुंबई के भांडुप में BEST बस का भीषण हादसा: रिवर्स करते समय पेड़ और बस के बीच कुचला पैदल यात्री, हालत गंभीर
160 नया प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा
बीएमसी प्रशासन ने स्थायी समिति के सामने 160 नया प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा है, जबकि पिछली बैठक में नॉट टेकन किए गए 96 प्रस्ताव को फिर से मंजूरी के लिए रखा है। आखिरी बैठक होने और सामने आने वाले मानसून सीजन के कारण सभी प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है। हालांकि विपक्षी सदस्यों की तरफ से इस बैठक का विरोध तय माना जा रहा है।
[blockquote content=”आगामी बैठक में लाये जाने वाले प्रस्ताव पर हमारा विरोध जारी रहेगा। इतने अधिक प्रस्ताव लाने से पहले प्रशासन को सोचना चाहिए थे। जिस प्रस्ताव को पिछली बैठक में नहीं लिया गया था उसे भी दुबारा लाए जाने का कोई मतलब नहीं बनता है।” pic=”” name=” -प्रभाकर शिंदे, गुट नेता, बीजेपी”]
[blockquote content=”समिति की अंतिम बैठक हो रही है और सैंकड़ों की संख्या में प्रस्ताव लाकर बीएमसी प्रशासन क्या दिखाना चाहता है। यह प्रस्ताव बीएमसी की नई पंचवर्षीय योजना के लिए है, फिर बीएमसी प्रशासन इसे क्यों पास कराना चाहता है। नये नगरसेवक चुनकर आएंगे उन्हें काम का प्रस्ताव भेजने दें फिर लेकर आएं। हम इन प्रस्तावों का विरोध करेंगे। ” pic=”” name=”-रईस शेख, विधायक और गुट नेता समाजवादी पार्टी”]
Record 255 proposals in the last meeting of bmc standing committee 800 crores will be spent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














