-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Raj Thackeray Uddhav Thackeray Unite Support Aaditya Thackeray Hint
उद्धव-राज की युति को मिला आदित्य का सपोर्ट, परिवार एक होने के दिए संकेत
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: उद्धव-राज के साथ आने की खबरों के कारण महाराष्ट्र की राजनीति के समीकरण बदलने की चर्चाएं तेज है। हालांकि, अब तक इस पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया नहीं थी, लेकिन अब आदित्य ने भी बड़े संकेत दे दिए है।

राज ठाकरे और आदित्य ठाकरे को आदित्य का सपोर्ट (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: पिछले महीने पूर्व मुख्यमंत्री और ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा मनसे प्रमुख राज ठाकरे के संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। दोनों नेताओं ने संकेतपूर्ण बयान देकर संभावित राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा किया था। इसके बाद दोनों ही नेता विदेश यात्रा पर चले गए, जिससे यह चर्चा थोड़ी धीमी पड़ गई थी।
हालांकि, अब एक बार फिर राज और उद्धव ठाकरे की संभावित युति को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है। शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने इस संबंध में कहा है कि हम सकारात्मक हैं। इसी पृष्ठभूमि में अब पूर्व मंत्री और ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने भी राज ठाकरे के साथ संभावित युति पर कहा कि महाराष्ट्र के हित में जो भी साफ दिल से साथ आना चाहता है, हम उसे साथ लेंगे।
आदित्य ठाकरे ने दिए संकेत
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हम स्वच्छ नियत के साथ आगे बढ़ रहे हैं, कोई सेटिंग की राजनीति नहीं करेंगे। साद-प्रतिसाद, ताली यह राजनीति में चलता रहता है, लेकिन हम महाराष्ट्र के भविष्य की बात कर रहे हैं। जो भी साथ आना चाहे, हम साथ लेंगे। आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा कि मैं किसी एक पार्टी के बारे में नहीं बोल रहा हूं। उनके इस वक्तव्य से यह संकेत मिल रहे हैं कि वे अपने चाचा राज ठाकरे के साथ युति को लेकर सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गौशाला अनुदान घोटाले के आरोपों से गरमाई सियासत; संजय राउत ने बीजेपी को घेरा, एजी रिपोर्ट में खुलासे से हड़कंप
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
नागपुर: प्रहार नेता बच्चू कडू का दावा- शिंदे की वजह से सत्ता में आई बीजेपी, एक दिन फिर सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे
राज ने नहीं किया युति का इंतजार
इससे पहले संभावित निकाय चुनावों को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी अपने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण आदेश दिया था। राज ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से कह दिया था कि वे किसी से युति या गठबंधन का इंतजार न करें और चुनावी तैयारी शुरू कर दें। इससे राज की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे।
विपक्ष के खिलाफ सरकार का नया पैंतरा, शरद पवार बोले- PMLA को बनाया हथियार
दुविधा में सियासी दल के नेता
सितंबर-अक्टूबर में निकाय चुनाव कराए जाने की चर्चाओं के बीच राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि गठबंधन या युति का इंतजार न करें। उसके बारे में मैं देखता हूं कि क्या करना है, आप चुनाव की तैयारी शुरू करें। मनसे कार्यकर्ताओं को दिए गए राज के संदेश ने मनपा चुनाव भी विधानसभा की तर्ज पर अपने दम पर लड़ने के संकेत दिए हैं। लेकिन अचानक मिले राज के इस आदेश के कारण मनसे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राज्य के कई सियासी दलों के प्रमुख नेता भी दुविधा में दिखाई दिए।
Raj thackeray uddhav thackeray unite support aaditya thackeray hint
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YRKKH Spoiler: खतरे में है अभिरा की जान! क्या अरमान कर पाएगा असली दुश्मन का चेहरा बेनकाब
Jul 13, 2026 | 11:21 AMदतिया उपचुनाव: आज भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी भरेंगे पर्चा
Jul 13, 2026 | 11:18 AMछत्रपति संभाजीनगर: सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आए दुकानदार, मौके पर दर्दनाक मौत
Jul 13, 2026 | 11:15 AMपुणे में भीषण सड़क हादसा: जेजुरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों को कुचला, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत
Jul 13, 2026 | 11:05 AMचहल और ईशांत की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस की पिच पर दोनों खिलाड़ी, बोले- हमारा प्रोडक्ट बनेगा नंबर 1
Jul 13, 2026 | 11:04 AMसागर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आरोपी बोला- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता
Jul 13, 2026 | 10:57 AMBox Office Report:’अल्फा’ नहीं उठा पाई वीकेंड का फायदा, ‘धमाल 4’ ने रविवार को मारी बाजी, देखें लेटेस्ट कलेक्शन
Jul 13, 2026 | 10:54 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














