Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिर शिंदे, बालासाहेब के उत्तराधिकारी कैसे बन सकते हैं? राज ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर प्रहार

Raj Vs Shinde Political Clash: राज ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला किया। पोस्ट में पूछा-शिंदे खुद को बालासाहेब का उत्तराधिकारी कैसे बता सकते हैं?

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 24, 2025 | 10:43 AM

राज का शिंदे पर प्रहार -बोले, ठाकरे के उत्तराधिकारी कैसे? (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: शिवसेना प्रमुख (दिवंगत) बालासाहेब ठाकरे की सोमवार को पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में बने बालासाहेब के स्मृति स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और बालासाहेब के पुत्र उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। स्मृति स्थल पर पहुंचने से पहले, राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा कर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अप्रत्यक्ष रूप से तीखा प्रहार किया।

पोस्ट में राज ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि “बालासाहेब की छवि चुरा कर खुद को उनके हिंदुत्ववादी विचारों का उत्तराधिकारी बताने वालों पर मुझे हंसी आती है।” राज ने सवाल उठाया कि आखिर शिंदे, बालासाहेब के उत्तराधिकारी कैसे बन सकते हैं?

हिंदू पहचान स्थापित करने का काम बालासाहेब ने किया

राज ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज शिवसेना के संस्थापक, हिंदू हृदयसम्राट और मेरे चाचा स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है। उन्होंने भाषाई पहचान के आधार पर एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया और उससे एक राजनीतिक दल की स्थापना हुई। बाद में, जातीय पहचान की राजनीति के बढ़ते दौर में और भारतीय जनता पार्टी द्वारा कमंडलवाद के प्रसार से पहले, हिंदू पहचान स्थापित करने का काम भी बालासाहेब ने किया। लेकिन वे हिंदुओं को सिर्फ वोट बैंक के रूप में नहीं देखते थे।यह उनके लिए पहचान और धर्म के प्रति प्रेम का विषय था।”

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में कितना है फ्यूल स्टॉक? मुख्यमंत्री फडणवीस ने खुद दी बड़ी जानकारी, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

महाराष्ट्र विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, फर्जी पास बनाने वाले 5 गिरफ्तार, मंत्रालय के कर्मचारी शामिल

‘गैस कट जाएगा’ कहकर, 24 घंटे में 6 के साथ करोड़ों की ठगी, मुंबई में गैस बिल के नाम पर करोड़ों का डिजिटल डकैती

अंबरनाथ में स्कूलों के पास सिगरेट-गुटखा बेचने वालों की अब खैर नहीं, नगर परिषद ने शुरू किया बड़ा ‘सफाई’ अभियान

बालासाहेब की स्मृति को श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री शिंदे पर नाम लिए बिना हमला बोलते हुए राज ने लिखा, “सुनने-पढ़ने के अभाव के कारण वे (शिंदे) न तो बालासाहेब को जानते हैं और न ही प्रबुद्धजनों को। उन्हें अंदाजा ही नहीं कि बालासाहेब के विचार कितने व्यापक और समृद्ध थे।” राज ने आगे लिखा कि “जब राजनीति को सिर्फ सत्ता पाने और सत्ता मिलने के बाद मनमानी करने का जरिया समझ लिया गया है, ऐसे समय में पहले समाजसेवा और फिर राजनीति की नीति के प्रणेता बालासाहेब की स्मृति में मनसे की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।”

बेटे की हार से नाराज़?

माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में बेटे अमित ठाकरे की हार की वजह से राज ठाकरे, डिप्टी सीएम शिंदे से नाराज़ हैं। शिवसेना में बगावत के समय राज ने शिंदे का अप्रत्यक्ष समर्थन किया था और लोकसभा चुनाव 2024 में उनके उम्मीदवारों का प्रचार भी किया। इसके बावजूद विधानसभा चुनाव 2024 में शिंदे ने माहिम सीट से अमित ठाकरे के मुकाबले अपने तत्कालीन विधायक सदा सरवणकर को उतारा।

बीजेपी के तत्कालीन मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने अमित के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने की अपील की थी, लेकिन शिंदे नहीं माने। नतीजन न अमित जीत पाए, न सरवणकर। इससे राज ठाकरे की काफी किरकिरी हुई और माना जा रहा है कि वे अमित की हार का ठीकरा शिंदे पर फोड़ते हैं।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, शिंदे ने शरद पवार से मिलाया हाथ! भाजपा-अजित पवार से होगा मुकाबला

राज देरी से पहुंचे

बताया जाता है कि उद्धव ठाकरे पहले स्मृति स्थल पर पहुंच गए थे और राज ठाकरे का इंतजार करते रहे। राज के पहुंचने के बाद दोनों भाइयों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया।बीमार होने के बावजूद शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत भी बालासाहेब की समाधि पर अभिवादन करने पहुंचे और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बीजेपी का पलटवार

बीजेपी मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख नवनाथ बन ने कहा, “राज ठाकरे शायद अपनी याददाश्त खो चुके हैं। बालासाहेब ने अपने हिंदुत्ववादी विचारों के लिए कभी राजनीतिक लाभ-हानि की परवाह नहीं की। राज भूल गए हैं कि उनके कट्टर हिंदुत्ववादी रुख के कारण उनका वोट देने का अधिकार भी छीन लिया गया था। उनकी याददाश्त अच्छी है, लेकिन बालासाहेब की हिंदुत्ववादी नीति के मामले में शायद उनकी याददाश्त कमजोर पड़ गई है।”

Raj thackeray attack on eknath shinde balasaheb thackeray legacy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2025 | 07:58 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Raj Thackeray
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.