- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Rail Minister Inspects Bilimora Station Under Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project
रेल मंत्री ने किया बिलिमोरा स्टेशन का दौरा, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हुई बड़ी प्रगति
Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत बिलिमोरा स्टेशन का दौरा कर निर्माण और सुविधाओं का जायजा लिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

बुलेट ट्रेन (Image- Social Media)
Mumbai News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माणाधीन बिलिमोरा स्टेशन का दौरा किया और इसके निर्माण और पटरी बिछाने के कार्यों का जायजा लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। वैष्णव ने स्टेशन के अग्रभाग, आंतरिक स्थानों, प्लेटफॉर्म क्षेत्रों, आधुनिक यात्री सुविधाओं जैसे प्रतीक्षालय, नर्सरी, शौचालय और खुदरा दुकानों का जायजा लिया।
बिलिमोरा, मुंबई और अहमदाबाद के बीच बन रहे भारत के पहले 508 किलोमीटर लंबे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के 12 स्टेशन में से एक है। बयान में कहा गया है कि स्टेशन का अग्रभाग बिलिमोरिया शहर के प्रसिद्ध आम के बागों से प्रेरित है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘आंतरिक स्थानों और प्लेटफार्म क्षेत्र को पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश और हवा के लिए डिज़ाइन किया गया है। उच्च गति पर ट्रेनों के कंपन से फिटिंग को अलग करने के लिए ‘फॉल्स सीलिंग’ को कंपन-रोधी हैंगर से लटकाया गया है।”
विज्ञप्ति के मुताबिक स्टेशन पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों वाले परिवारों की सुविधा के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इसमें कहा गया कि स्टेशन परिसर में हरित और ताजा आबोहवा के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘यात्रियों की सुविधा के लिए समर्पित पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ द्वोत्र, बसों, कारों और दोपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, ईवी पार्किंग आदि की योजना बनाई गई है। आराम और टिकाऊपन का मिश्रण करते हुए, स्टेशन में आईजीबीसी (भारतीय हरित भवन परिषद) की कई विशेषताएं शामिल हैं, जैसे पानी का कुशल उपयोग, वर्षा जल संचयन, कम प्रवाह वाले सैनिटरी फिक्स्चर, अंदरूनी हिस्सों में कम गर्म होने वाले समान, कम वीओसी पेंट आदि।”
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति
मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध
“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान
Maharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा
मंत्रालय ने कहा कि बुलेट ट्रेन गलियारे की 508 किलोमीटर लंबाई में से 325 किलोमीटर पुल और 400 किलोमीटर खंबों के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘17 नदी पुल, 5 पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) और 10 इस्पात पुल पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। 216 किलोमीटर के क्षेत्र में चार लाख से अधिक ध्वनि अवरोधक लगाए गए हैं और 217 किलोमीटर आरसी पटरी आधार का निर्माण पूरा हो चुका है।” इसमें कहा गया है कि मुख्य लाइन वायडक्ट की 57 किलोमीटर लंबाई में 2,300 से अधिक ओएचई खंभे लगाए जा चुके हैं, और पालघर जिले में सात पर्वतीय सुरंगों के लिए खुदाई का काम प्रगति पर है।
यह भी पढ़ें- बडनेरा रेलवे स्टेशन पर 2.89 किलो सोने की चोरी, जलगांव से अमरावती आया था ज्वेलर्स
मंत्रालय ने कहा कि बीकेसी और शिलफाटा (महाराष्ट्र में) के बीच 21 किलोमीटर सुरंग में से 10 किलोमीटर की खुदाई पहले ही हो चुकी है। विज्ञप्ति के मुताबिक और अहमदाबाद में रोलिंग स्टॉक (बुलेट ट्रेन) डिपो का निर्माण कार्य प्रगति पर है, तथा गुजरात के सभी स्टेशन पर अधिसंरचना का कार्य अग्रिम चरण में है। इस मौके पर रेल मंत्री के साथ वलसाड के लोकसभा सदस्य धवल पटेल और गणदेवी से विधायक नरेश पटेल भी थे। -एजेंसी इनपुट के साथ
Rail minister inspects bilimora station under mumbai ahmedabad bullet train project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’
Feb 24, 2026 | 11:47 PMदिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’
Feb 24, 2026 | 11:14 PMबल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Feb 24, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














