Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रायगढ़ को लेकर महायुति में बवाल, NCP का शिंदे गुट के खिलाफ हल्ला बोल, कहा- कलयुगी मुगल सेना

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में पालक मंत्री के पद को लेकर शिवसेना और एनसीपी के बीच कलह जारी है। इस बीच एनसीपी ने शिंदे गुट के नेताओं पर हल्ला बोला है। पालक मंत्री पद मामले को लेकर महायुति में बवाल खड़ा हो गया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 02, 2025 | 10:17 PM

अजित पवार और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रायगढ़ जिले के पालक मंत्री पद को लेकर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना व अजित पवार की राकां के बीच की रस्साकशी अब तीखे वाकयुद्ध में तब्दील हो गई है। दोनों तरफ से मर्यादाओं को तार-तार करते हुए एक दूसरे पर शब्द बाण चलाए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता व मंत्री भरत गोगावले के जन्मदिन के मौके पर देखने को मिला जहां शिवसेना विधायक महेंद्र थोरवे व महेंद्र दलवी ने राकां के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे पर जोरदार हमला किया और उन्हें राक्षस कहते हुए रायगढ़ से बाहर निकालने का दम भरा।

इस पर पलटवार करते हुए अजित पवार की राकां के प्रवक्ता व पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने पूरी शिंदे सेना को कलयुग की मुगल सेना कह दिया। आनंद परांजपे ने कहा कि कलयुग के मुगलों के वंशजों ने कल एक बार फिर रायगढ़ में जहर उगला। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद सुनील तटकरे 2029 में एक बार फिर लोकसभा चुनाव जीतेंगे और रायगढ़ का नेतृत्व करेंगे। लेकिन आपने जिस रूमाल का जिक्र किया है, रायगढ़ की जनता उसी रूमाल से आपको मुंह छिपाने के लिए मजबूर कर देगी।

मुगलों की तरह हमला कर रहे विधायक

परांजपे ने आगे कहा कि सुनील तटकरे पर स्तरहीन टिप्पणी करने वाले शिवसेना के मंत्री और विधायक मुगलों की तरह महायुति में हमला कर रहे हैं। मुझे विशेष रूप से महेंद्र थोरवे पर ताज्जुब है कि वह खुद को बालासाहेब का शिवसैनिक कहते हैं। लेकिन मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि वे 2019 में शिवसेना में शामिल हुए थे। गुवाहाटी में उनका डांस बार संस्कार और टेबल पर नाचना अखंड भारत ने देखा है। महेंद्र दलवी, महेंद्र थोरवे, आप अपनी हद में रहें और सांसद सुनील तटकरे से न उलझें।

तटकरे ने की थी नकल

18 मई को महाड के चांदे मैदान में अजित की राकां के पक्ष प्रवेश समारोह में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने मंत्री गोगावले की तरह अपने बाएं कंधे पर रुमाल (नैपकिन) रखते हुए और सभी का अभिवादन किया था। तब तटकरे द्वारा की गई नकल के बाद दोनों नेताओं के बीच नैपकिन को लेकर कटाक्ष किए गए थे। गोगावले ने रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर सभी को नैपकिन बांटकर तटकरे पर कटाक्ष किया।

मंत्री पद गया, पत्नी गई…अब ध्यान में विलीन हुए धनंजय मुंडे, भाई के सपोर्ट में उतरी पंकजा

इस मौके पर थोरवे ने कहा कि गोगावले की आलोचना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब हमने यह लड़ाई शुरू की है और इसका अंत भी हम ही तय करेंगे। हम इस उपद्रवी को रायगढ़ से हटाएंगे तो रायगढ़ के लोग खुश भी खुश हो जाएंगे और तभी रायगढ़ को न्याय मिलेगा। इसी तरह दलवी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन पालकमंत्री हमारे नेता गोगावले ही बनेंगे। यह हमारी शपथ है और जब तक यह शपथ पूरी नहीं हो जाती, हम चुप नहीं बैठेंगे।

Raigad guardian minister position ncp attacks shinde faction kalyug mughal army

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2025 | 10:17 PM

Topics:  

  • Mahayuti
  • NCP
  • Raigad
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

उद्धव ने किया असली शिवसेना का दावा, शिंदे गुट की शाइना एनसी ने ठाकरे पर किया पलटवार

2

BMC चुनाव के लिए शिंदे ने तैयार किया प्लान, पार्टी नेताओं संग की मीटिंग, जानें क्या हुई बात

3

…तो होंगे दंगे, ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर शिवसेना नेता के बयान से मचा बवाल

4

कांग्रेस नेता देशमुख ने छोड़ी पार्टी, फौज संग पवार का थामेंगे हाथ, राजनीतिक हल्कों में आया भूचाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.