विस अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का विवादित वीडियो वायरल, संजय राउत ने पूछा-क्यों भागे?
Sanjay Raut: अलिबाग में जमीन मापन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से जुड़ा विवादित वीडियो वायरल हुआ, जिस पर संजय राउत और विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाए।
- Written By: आंचल लोखंडे
Sanjay Raut reaction (सोर्सः सोशल मीडिया)
Rahul Narwekar Controversy: राहुल नार्वेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर एक दंपति की जमीन हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। संजय राउत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया है कि जमीन मापन के लिए पहुंचे नार्वेकर और उनके सहयोगियों को एक दंपति ने कड़ी आपत्ति जताते हुए खरी-खोटी सुनाई। पीड़ित परिवार के विरोध के बाद विधानसभा अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ वहां से लौटते हुए नजर आए।
यह घटना अलिबाग तहसील के म्हात्रोली गांव की बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि नार्वेकर वहां करीब ढाई एकड़ जमीन खरीदने का सौदा करने पहुंचे थे। शुक्रवार को वे अपने सहयोगियों और जमीन मापने वाले कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे।
पाटिल परिवार नाराज
विवाद तब शुरू हुआ जब पास की जमीन के मालिक रमेश पाटिल ने बिना किसी पूर्व सूचना के की जा रही जमीन की पैमाइश (मापन) पर आपत्ति जताई। वीडियो में दिख रहा है कि नार्वेकर और उनके साथ आए लोगों पर पाटिल परिवार नाराज हो गया। परिवार की एक महिला ने आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उनकी निजी संपत्ति में प्रवेश किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
गुस्साए स्थानीय लोगों और नार्वेकर के सहयोगियों के बीच कहासुनी के साथ धक्का-मुक्की की भी स्थिति बनी। इस दौरान पाटिल परिवार की एक महिला ने नार्वेकर के साथ मौजूद एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। माहौल बिगड़ता देख नार्वेकर वहां से निकलते हुए दिखाई दिए।
ब्रेकिंग: विधान सभा अध्यक्षासोबत ही हाणामारी कोठे आणि का झाली?
राहुल नार्वेकर यांनी पळ काढला आहे!
तुम्ही सांगताय की मी सांगू?
@Dev_Fadnavis
@rahulnarwekar
@PMOIndia pic.twitter.com/r5YqC9j2Xi — Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 14, 2026
सीएम-पीएम को किया टैग
राउत ने यह वीडियो साझा करते हुए देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा, “विधानसभा अध्यक्ष के साथ यह मारपीट कहां और क्यों हुई? राहुल नार्वेकर वहां से क्यों चले गए? आप बताएंगे या मैं बताऊं?”
विपक्ष ने लगाया ‘दादागिरी’ का आरोप
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी वीडियो साझा करते हुए नार्वेकर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति नियमों को दरकिनार कर किसानों को धमकाने और बिना सूचना जमीन मापने का काम कर रहा है। स्थानीय किसानों की एकजुटता के कारण उन्हें वहां से लौटना पड़ा।
ये भी पढ़े: पीए ने मांगे पैसे, मंत्री भी शामिल? मंत्रालय रिश्वत प्रकरण में मंत्री नरहरी झिरवल की मुश्किलें बढ़ीं
‘झगड़ा छुड़ाने गया था’: नार्वेकर
इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल नार्वेकर ने कहा, “इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। दो लोगों को झगड़ते देखकर मैं उन्हें समझाने के लिए वहां गया था। कौन क्या कह रहा है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। यदि मुझ पर कोई आरोप लगा रहा है, तो वे तथ्यहीन हैं।”
