Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज, ठाणे कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराधों में समझौते की गुंजाइश नहीं

Thane Physical Abuse Case: महाराष्ट्र की ठाणे सत्र अदालत ने मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए साफ किया कि ऐसे गंभीर मामलों में समझौते या वैवाहिक जीवन बचाने की दलीलें अमान्य हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 16, 2026 | 07:02 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Model Physical Abuse Case Thane Court Bail Reject: महिला सुरक्षा और गंभीर अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए ठाणे की एक सत्र अदालत ने एक मॉडल के साथ हुए कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि बलात्कार जैसा जघन्य कृत्य केवल दो पक्षों का निजी मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज के विरुद्ध अपराध है।

दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में समझौते की गुंजाइश नहीं हो सकती, यह कहते हुए महाराष्ट्र के ठाणे की सत्र अदालत ने एक मॉडल से कथित दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने पीड़िता की ओर से शादी बचाने के लिए पेश किए गए समझौता हलफनामे को भी मानने से इनकार कर दिया और कहा कि ऐसा अपराध केवल दो व्यक्तियों का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज के खिलाफ है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपपत्र दाखिल होना बाकी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीवी घुले ने यह आदेश पारित किया।

क्या है मामला?

अभियोजन पक्ष के अनुसार, सूरत निवासी अक्षय कुमार कांतिलाल जैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पंजाब की मूल निवासी मॉडल ने आरोप लगाया है कि जैन उसे अभिनय के ‘ऑडिशन’ का झांसा देकर गोवा से मीरा रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सम्बंधित ख़बरें

बेटी के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

भीमाशंकर ज्योतिलिंग दर्शन के बदले नियम, अब नहीं होंगी VIP एंट्री, केवल इनको मिलेगा प्रवेश

बीता मृग नक्षत्र, गोंदिया में मानसून की देरी से बढ़ी गर्मी, बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग

कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं

बचाव पक्ष ने सुनवाई के दौरान जमानत याचिका मंजूर करने का अनुरोध करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता ने एक नोटरीकृत शपथपत्र-सह-घोषणापत्र प्रस्तुत किया है, जिसमें उसने अपनी शादी तय होने का हवाला देते हुए आरोप वापस लेने की इच्छा जताई है।

अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह गंभीर और समझौता न किया जा सकने वाला अपराध है। अतिरिक्त लोक अभियोजक मनीषा पावसे ने दलील दी कि आरोपी को जमानत दिए जाने का कोई आधार नहीं है।

शादी प्रभावित होने की आशंका को किया खारिज

ठाणे कोर्ट के न्यायाधीश घुले ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि शादी प्रभावित होने की आशंका का जो कारण बताया गया है, वह अप्रासंगिक है। यह अपराध पूरे समाज के खिलाफ है, इसलिए इसमें कोई समझौता नहीं हो सकता। प्राथमिकी वापस लेने का प्रयास स्वतंत्र और स्वेच्छा से किया गया प्रतीत नहीं होता। शिकायतकर्ता प्राथमिकी वापस लेने का अनुरोध नहीं कर सकती।

यह भी पढ़ें:- Yes Bank घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी

अदालत ने पीड़िता के शपथपत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उससे यह संकेत मिलता है कि दुष्कर्म का अपराध हुआ है। न्यायाधीश ने कहा कि शिकायतकर्ता को आशंका है कि यदि उसके होने वाले पति को इस घटना की जानकारी मिली तो उसका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। मीरा रोड स्थित होटल में उसके ठहरने के दौरान यौन संबंध स्थापित करने के लिए उसकी सहमति नहीं थी। यह ऐसा अपराध नहीं है, जिसमें समझौता किया जा सके। अदालत ने यह भी कहा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और आरोपपत्र दाखिल किया जाना बाकी है।

Thane court rejects bail in model physical abuse case society compromise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 07:02 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.