पहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग
Mumbai Pydhonie Family Death: मुंबई के पायधुनी में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद डोकाडिया परिवार के 4 लोगों की मौत। जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम। पुलिस जांच जारी।
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Pydhonie Family Death (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Mumbai Pydhonie News: मुंबई के पायधुनी इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग (खाद्य विषाक्तता) के कारण मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 13 व 16 साल की दो बेटियाँ शामिल हैं। इस दुखद घटना के बाद से पूरी घाटी गली और मुगल बिल्डिंग परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सहमे हुए हैं।
पुलिस और रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन (35), बेटी आयशा (16) और ज़ैनब (13) ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भोजन किया था। बताया जा रहा है कि परिवार ने रात के खाने में बिरयानी खाई थी और उसके कुछ देर बाद कलिंगड़ (तरबूज) का सेवन किया था।
कैसे बिगड़ी हालत?
भोजन के अगले दिन यानी रविवार सुबह से ही परिवार के चारों सदस्यों को उल्टी, दस्त, चक्कर और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। शुरुआत में उन्होंने स्थानीय डॉक्टर से सलाह ली, लेकिन हालत बिगड़ती देख उन्हें तुरंत जेजे अस्पताल (JJ Hospital) ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने एक बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ ही घंटों के अंतराल में दूसरी बेटी और फिर माता-पिता दोनों की भी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
ये भी पढ़ें- मराठी अनिवार्यता पर मंत्रालय में बड़ी बैठक; संजय निरुपम ने ‘परीक्षा’ के प्रावधान को बताया अनुचित
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। हालांकि शुरुआती तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। क्या खाने में कोई जहरीला तत्व था या बिरयानी और तरबूज का संयोजन (Combination) जानलेवा साबित हुआ, यह जांच का विषय है।
घाटकोपर में तनाव:
इसी बीच, मुंबई के घाटकोपर इलाके से भी एक विचलित करने वाली खबर आई है। यहाँ नित्यानंद नगर में दो नाबालिग बच्चियों के साथ पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और हिंदुत्व कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प की भी खबरें हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
